Move to Jagran APP

Madhya Pradesh: महिला ने आनलाइन सीखा पानी में डुबोकर मारने का तरीका और बेटी को मार डाला, गिरफ्तार

Madhya Pradesh महिला ने अपनी तीन महीने की बेटी को डुबोकर मारने करने का आनलाइन तरीका खोजने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 03:31 PM (IST)
Madhya Pradesh: महिला ने आनलाइन सीखा पानी में डुबोकर मारने का तरीका और बेटी को मार डाला, गिरफ्तार
महिला ने आनलाइन सीखा पानी में डुबोकर मारने का तरीका और बेटी को मार डाला। फाइल फोटो

उज्जैन, प्रेट्र। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला ने अपनी तीन महीने की बेटी की कथित तौर पर डुबोकर मारने का आनलाइन तरीका खोजा और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरोद कस्बे में गत 12 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल के बाद गत शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। खाचरोद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि घटना से पहले महिला ने अपने मोबाइल फोन से आनलाइन खोजा था कि डूबकर किसी को कैसे मारा जाए। 12 अक्टूबर की दोपहर महिला ने घर पर शोर मचाया कि उसकी नवजात बेटी गायब है। परिजनों ने बच्ची की तलाश की और पुलिस में शिकायत की।

loksabha election banner

पानी की टंकी में मिला शव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव बाद में घर की छत पर स्थित पानी की टंकी में मिला। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को 21 अक्टूबर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पता चला कि घटना के वक्त उसका पति घर पर आनलाइन क्लास ले रहा था। पुलिस ने यह भी पाया कि 2018 से महिला अपने पति को अपने परिवार से अलग रहने के लिए मजबूर कर रही थी। पूछताछ के बाद महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बेटे की चाहत में महिला ने अपनी तीन माह की बेटी की जान ले ली है, तो कुछ अन्य लोगों का कहना है कि आपसी तकरार के बाद महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। शीघ्र ही पुलिस इस मामले में कुछ और भी खुलासा कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.