Move to Jagran APP

Weather in MP: हवाओं का रुख बदलने से भोपाल में लुढ़का पारा, इंदौर में आज कोल्ड डे

हवाओं का रुख बदल जाने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। बड़े पैमाने पर नमी रहने से आज और कल प्रदेश में अनेक स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही सोमवार को कई जिलों में शीतल दिन भी रहने के आसार हैं।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 12:41 PM (IST)
Weather in MP: हवाओं का रुख बदलने से भोपाल में लुढ़का पारा, इंदौर में आज कोल्ड डे
हवाओं का रुख बदलने से भोपाल में लुढ़का पारा

भोपाल, जेएनएन। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में लगातार तीसरे दिन छाए रहे बादलों के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। वेदर सिस्‍टम के निष्‍प्रभावी होने से मध्‍य प्रदेश के विभिन्‍न इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से छाए बादल अब छंटने लगे हैं। हवाओं का रुख उत्‍तरी, उत्‍तर-पश्‍चिमी होने से दिन और रात का पारा एक बार फिर लुढ़कने लगा है। देश के उत्‍तरी इलाकों में बने अलग-अलग वेदर सिस्‍टम के कमजोर पड़ने के साथ हवा का रुख एक बार फिर बदल गया है। रविवार को दिन में भोपाल समेत ग्वालियर, सागर संभाग में ठंडी तेज हवाएं चलीं, इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज करने के साथ ही ठिठुरन का अहसास हुआ।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हवाओं का रुख बदल जाने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। उधर, बड़े पैमाने पर नमी रहने से आज और कल प्रदेश में अनेक स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही सोमवार को कई जिलों में शीतल दिन भी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल में पारा तेजी से लुढ़का। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही यह शनिवार के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्‍सियस की तुलना में 4.6 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। वहीं सोमवार को भोपाल में न्‍यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्‍सियस रहा, जो सामान्‍य से 0.8 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही यह पिछले दिन के न्‍यूनतम तापमान के मुकाबले 3.5 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

मालूम हो कि भोपाल में सोमवार को सुबह से हीं भी आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन बूंदाबांदी के आसार कम ही हैं। हवाओं की अधिकतम रफ्तार भी 24 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। इसके चलते दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

इंदौर में आज कोल्ड डे रहने की संभावना

दूसरी और इंदौर में लगातार तीसरे दिन छाए रहे बादलों के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सोमवार को इंदौर में शीतल दिन (कोल्ड डे) रहने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार सुबह पश्चिमी हवाएं दो से चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन व रात के तापमान में गिरावट के कारण अब लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। सोमवार सुबह आर्द्रता 81 प्रतिशत तक रही। वहीं दृश्यता तीन हजार मीटर दर्ज की गई। रविवार को आद्रता कम होने से चुभन वाली ठंड का अहसास हुआ था।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में गिरावट दिखाई दे रही। इंदौर में सोमवार को शीतल दिन रहने की संभावना है। इंदौर में अगले दो से तीन दिन तो तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इसके बाद तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इंदौर में अगले तीन से चार दिन तक तीव्र ठंड का असर दिखाई देगा। फरवरी माह में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी तापमान में हल्की गिरावट रहेगी और ठंड का असर कम रहेगा।

ऐसा रहा तापमान में उतार-चढ़ाव

सुबह 5.30- 13 डिग्री

सुबह- 9.30- 15 डिग्री

सुबह 11.30- 17.4 डिग्री

दोपहर 2.30- 18.6 डिग्री

दोपहर 3.30- 19.3 डिग्री

शाम 4.30- 17.2 डिग्री

शाम 5.30- 16.6 डिग्री

शाम 6 बजे-15 डिग्री 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.