Move to Jagran APP

हेलीकाप्‍टर क्रैश में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर, देश भक्‍त परिवार से है उनका ताल्‍लुक

तमिलनाडु कुन्नूर में हुए हादसे का शिकार हुए हेलीकाप्‍टर में बचने वाले ग्रुप कैप्‍टर वरूण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। कैप्‍टन वरुण सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पिता कर्नल केपी सिंह एवं माता उमा सिंह मुंबई होते हुए कुन्नूर के लिए रवाना हो गए थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 09:29 AM (IST)
हेलीकाप्‍टर क्रैश में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर, देश भक्‍त परिवार से है उनका ताल्‍लुक
कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में भोपाल के कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर

भोपाल, जेएनएन। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बीते बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे से भोपाल में भी गहरे शोक का माहौल है। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्‍नी और अन्‍य सहयोगियों की मौत की खबर से सैन्‍यकर्मी बहुत दुखी हैं। कुन्नूर में हादसे का शिकार हुए हेलीकाप्‍टर में भोपाल के ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह भी मौजूद थे। कैप्‍टन वरुण के परिजन राजधानी के एयरपोर्ट रोड पर स्थित इन्‍नर कोर्ट कालोनी में रहते हैं। इस हादसे की खबर से पूरी कालोनी में दुख का माहौल है। कैप्‍टन वरुण सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके पिता कर्नल केपी सिंह एवं माता उमा सिंह मुंबई होते हुए कुन्नूर के लिए रवाना हो गए थे।

loksabha election banner

कैप्‍टन वरूण के पिता कर्नल सिंह लगातार वेलिंगटन के सैन्‍य अस्‍पताल से संपर्क कर रहे हैं और अपने बेटे के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे मे अपडेट ले रहे हैं। कैप्टन वरुण का पूरा परिवार ही देशभक्‍त है उनका भाई लेफ्टिनेंट तनुजसिंह नेवी में हैं। देश के प्रति समर्पण के भाव की वजह से ही कर्नल सिंह ने अपने दोनों बेटों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया था। कर्नल सिंह मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। रिटायरमेंट के बाद कर्नल सिंह इन्‍नर कोर्ट कालोनी में रहने लगे थे।

हादसे से बेहद दुखी हैं बुआ निहारिका नायडू

कैप्‍टन वरुण के पिता कर्नल केपी सिंह निहारिका नायडू को अपनी बहन मानते हैं। हेलीकाप्‍टर हादसे में वरुण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनते ही उनकी बुआ निहारिका की आंखें नम है। ग्रुप कैप्टन वरुण को नायडू परिवार पुत्र की तरह स्नेह देता है। निहारिका ने कहा मैं ईश्वर से वरुण के शीघ्र स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करती हूं, आप सब लोग भी उनके लिए दुआ कीजिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.