22 जनवरी से फिर सुनाई देगी शहनाई की गूंज, जानें कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त
15 जनवरी को मकर संक्रांति से धनुरमास (माल मास) का समापन हो चुका है आगामी 22 जनवरी से शुभ कार्यो की शुरुआत हो जाएगी। मांगलिक कार्य अगले सात माह तक जारी रहेंगे इस दौरान विवाह के लिए 34 शुभ मुहूर्त बताये गए हैं।
उज्जैन, जागरण संवाददाता। पंचाग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति से धनुरमास (माल मास) समाप्त हो चुका है। 22 जनवरी फिर मांगलिक कार्यो और शहनाई की गूंज सुनाई देगी। आगामी सात माह में मांगलिक एवं शुभ कार्यो के अनेक शुभ मुहूर्त हैं। विवाह के 34 शुभ मुहूर्त बताये गए हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि मांगलिक कार्यो की शुरुआत देव प्रबोधिनी एकादशी से हो गई थी। परंतु एक माह मकर संक्रांति तक मल मास के चलते शुभ कार्यो पर रोक लगी रही। जैसे ही उत्तारण में सूर्य अस्त होता हे वैसे ही शुभ कार्यो का समय शुरू हो जाता है।
अब कर सकते हैं ये शुभ कार्य
पंचांग के अनुसार 22 जनवरी से विवाह, यज्ञ, हजामत, मूर्ति प्रतिष्ठा आदि का सर्वोत्तम मुहूर्त माना जा रहा है।
उपरोक्त सभी शुभ कार्यों को इन मुहूर्तों में किया जा सकता है। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी रहेगी। इसी दिन से चातुर्मास शुरू हो जाएगा और चार माह तक शुभ कार्यो पर विराम लग जाएंगे।
मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त:
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
-जनवरी : 22, 23, 25
-फरवरी : 5, 6, 9, 10, 18, 19
-अप्रैल : 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23
-मई : 2, 3, 9,10, 12, 18, 20, 26, 31
-जून : 1, 6, 8,11,14,21
-जुलाई : 3, 8, 9
मूर्ति प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त
-जनवरी : 22,23
-फरवरी : 3,5,6,7,10,14,19
-अप्रैल : 9,10,16,17,23
-मई : 4,6,7,8,12,13,14,20,26,27
- जून : 10, 11, 19
जनेऊ के लिए शुभ मुहूर्त
-जनवरी : 23,30
-फरवरी : 2,3,10,18
-अप्रैल : 3,6,21
-मई : 4,5,6,12,13,18,20
-जून : 2,10,16
मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त
-जनवरी : 18,24,28
-फरवरी : 3,6,7,14
-मई : 7,8,13,14,18,26,27
-जून : 1,4,10,19