मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री पटवा का निधन, श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे पीएम
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वयोवृृद्ध नेता सुंदरलाल पटवा का बुधवार सुबह भोपाल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 29 Dec 2016 03:37 AM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 03:47 AM (IST)
नईदुनिया, भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वयोवृृद्ध नेता सुंदरलाल पटवा का बुधवार सुबह भोपाल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। हार्ट अटैक आने पर तड़के उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार गुरुवार को मंदसौर जिले के उनके पैतृृक गांव कुकडेश्वर में दोपहर एक बजे किया जाएगा।
मध्य प्रदेशः पूर्व CM सुंदरलाल पटवा का निधन, श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे पीएम
अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर लाया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उनके दर्शन के लिए दीनदयाल परिसर पहुंचने वालों में कांग्रेस नेता भी शामिल थे। इस बीच पटवा के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें