Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में चयनितों शिक्षकों के लिए खुशखबरी, आज जारी हो सकता है नियुक्ति पत्र

MP Teachers Recruitment मध्‍य प्रदेश में वर्ष 2018 में करीब 30 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें चयनित शिक्षकों की अंतिम लिस्‍ट जारी होने के बाद इन्‍हें आज नियुक्ति पत्र मिल सकते हैं। इसके लिए 12 हजार 43 शिक्षकों को चुना गया था।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 11:27 AM (IST)
मध्य प्रदेश में चयनितों शिक्षकों के लिए खुशखबरी, आज जारी हो सकता है नियुक्ति पत्र
12 हजार 43 चयनित शिक्षकों को वीरवार तक नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।

भोपाल, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश में चयनित शिक्षकों की आखिरी लिस्‍ट जारी होने बाद उन्‍हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाने की कवायद ने गति पकड़ ली है। लगभग 12 हजार 43 चयनित शिक्षकों को वीरवार तक नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं। प्रतीक्षा सूची में जिनका नाम दर्ज है वो लोग 18 अक्‍टूबर तक अपील कर सकते हैं। इस पर लोक शिक्षण संचालनालय की समिति सुनवाई कर हल निकालेगी। संचालनालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अंतिम चयन सूची में 8,342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3,701 माध्यमिक शिक्षकों के नाम दर्ज हैं। इससे पहले भी प्राविधिक चयन सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया था। सूची में दर्ज अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ये आखिरी लिस्‍ट जारी की गई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में 2018 में लगभग 30 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए फरवरी-मार्च में प्रोफेशनल एग्‍जामिनेशन बोर्ड (PIB) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें वर्ग - 1 व वर्ग-2 के लिए लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से करीब ढाई लाख अभ्यर्थी पा हुए थे लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने सिर्फ 20,672 पद ही स्वीकृत किए। लिस्‍ट में दर्ज अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम पूरा हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.