Move to Jagran APP

Giloy: कोरोना, ब्रेन ट्यूमर और स्तन कैंसर के इलाज में भी लाभकारी है गिलोय

Giloy विज्ञानियों की टीम ने गिलोय का जीनोम अनुक्रम तैयार किया है। संस्थान के प्रोफेसर विनीत शर्मा ने बताया कि यह अनुक्रम ब्रेन ट्यूमर स्तन और मुख कैंसर सहित चर्मरोग के इलाज में भी मदद कर सकता है। गिलोय का रस कई बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 11:08 PM (IST)
Giloy: कोरोना, ब्रेन ट्यूमर और स्तन कैंसर के इलाज में भी लाभकारी है गिलोय
Giloy: कोरोना के अलावा ब्रेन ट्यूमर और स्तन कैंसर के इलाज में भी लाभकारी है गिलोय

भोपाल, जेएनएन। गिलोय कोरोना, ब्रेन ट्यूमर और स्तन कैंसर के इलाज में भी लाभकारी है। भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान के बायोलाजिकल साइंसेज विभाह के विज्ञानियों की टीम ने गिलोय का जीनोम अनुक्रम तैयार किया है। संस्थान के प्रोफेसर विनीत शर्मा ने बताया कि यह अनुक्रम ब्रेन ट्यूमर, स्तन और मुख कैंसर सहित चर्मरोग के इलाज में भी मदद कर सकता है। गिलोय का रस कई बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। प्रोफेसर शर्मा ने बताया कि गिलोय के जीनोमिक व औषधीय गुणों के बारे में पता चला है। इसमें एंटी डायबिटिक, एंटी आक्सीडेंट गुणों को पहचानकर कई बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा। यह शोध जर्मन में प्रकाशित होने से पहले अमेरिका के प्री प्रिंट सर्वर में प्रकाशित हुआ है। इस शोध से आयुव्रेद में बड़े बदलाव की उम्मीद है।

loksabha election banner

जानें, क्या होता है जीनोम अनुक्रम

जीनोम अनुक्रम की मदद से पौधों में मौजूद गुणों का अध्ययन किया जाता है। यह चार अक्षर का कोड होता है। यह डीएनए के अंदर एडेनीन (ए), गुआनीन (जी), साइटोसीन (सी) व थाइमीन (टी) के रूप में रहता है। ये चारों अक्षर क्रम बदलकर डीएनए को सजाते हैं। जैसे-एजीसीटी, एसीजीटी, एटीजीसी। यह अनुक्रम पौधों में करोड़ों तक हो सकता है। जीनोम अनुक्रम जीन्स बनाते हैं। इन्हीं से पता चलता है कि ये जीन्स कैसे काम करते हैं। किसी जीन्स के पास में कौन से जीन्स हैं। ये आपस में मिलकर किस तरह से कारगर हो सकते हैं। विज्ञानी इन्हीं जीन्स का अध्ययन कर किसी भी पौधे के गुणों की पहचान करते हैं। गिलोय के पौधे में एक अरब अनुक्रम और 19 हजार जीन्स होते हैं। गुणों की पहचान होने से इसकी मदद से कई बीमारियों का इलाज संभव हो सकता है। 

कोरोना में बहुत लाभकारी है गिलोय का प्रयोगः खुशीलाल शर्मा

भोपाल में आयुर्वेद कालेड के पंडित खुशीलाल शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद कालेज में क्लीनिकल ट्रायल में भी यह मिला है कि गिलोय का प्रयोग कोरोना में बहुत लाभकारी है। 40 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए गिलोय का उपयोग ब्रेन टानिक के रूप में किया जाता है। मरीज में बीमारी के मुताबिक, मात्रा और दवा लेने का समय डाक्टर ही तय करते हैं। उनकी सलाह के बिना गिलोय का लंबे समय तक सेवन नहीं करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.