Move to Jagran APP

मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में लुढ़का पारा, सुबह-शाम ही नही अब दिन में भी सता रही है ठंड

MP Weather News Update मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में रात के तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ही नहीं बल्कि दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। 18 नवंबर के बाद बारिश होने के भी आसार हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 08:16 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 08:27 AM (IST)
मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में लुढ़का पारा, सुबह-शाम ही नही अब दिन में भी सता रही है ठंड
ग्‍वालियर में रात के तापमान में दर्ज हुई गिरावट के कारण शहर में ठंड बढ़ गई है

ग्‍वालियर, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में रात के तापमान में दर्ज हुई गिरावट के कारण शहर में ठंड बढ़ गई है। यहां न्‍यूनतम तापमान 8.8 डिसे पर पहुंच गया है जो सामान्य से 4.4 डिसे कम है। इसकी वजह से रात और सुबह ठंड काफी बढ़ गई है। राज्‍य में नौगांव के बाद ग्‍वालियर सबसे ठंडा शहर रहा। सूरज के छिपने के बाद तो ठंड बढ़ ही जाती है यहां दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। यहां दो साल बाद नवंबर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में अभी अधिक गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। 18 नवंबर के बाद बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक वाली हवाएं लगातार चल रही हैं जिससे दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है जिससे रात में ठंड काफी बढ़ गई है। इस तरह की ठंड हमेशा नवंबर के अंत में महसूस की जाती है लेकिन इस बार 10 दिन पहले ही आ गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दिन के समय भी लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। तापमान सामान्‍य से नीचे पहुंच चुका है इसलिए मौसम ठंडा बना हुआ है। रात व सुबह के समय कोहरा भी छाया रहता है। यहां सुबह दृश्यता 800 से 1000 मीटर के आसपास है। अगले दो दिनों तक इस ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं क्‍योंकि मौसम विभाग ने 18 नवंबर से बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से इसका असर उत्‍तर भारत पर पड़ रहा है, जिससे हवा में नमी महसूस की जा रही है। नमी बढ़ने से दिन व रात का तापमान बढ़ जाएगा और ठंड की चुभन भी कम हो जाएगी। 18 नवंबर के बाद बारिश होने के आसार हैं जिसके बाद कोहरा घना हो जाएगा। उत्‍तरी हवाओं के बढ़ते ही कड़ाके की ठंड दस्‍तक दे देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.