Move to Jagran APP

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दूरी ने मध्यप्रदेश में बढ़ाई गर्मी, ग्वालियर में राजस्थान की गर्म हवा की दस्तक, तापमान 45 के पार

MP Weather Update राजस्थान की गर्म हवा मजबूत हो गई। राजस्थान से गर्मी लाना शुरू कर दी जिससे तापमान बढ़ गया। 20 व 21 मई को भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होगा। लू चलना जारी रहेगी।

By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 10:51 AM (IST)
MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दूरी ने मध्यप्रदेश में बढ़ाई गर्मी, ग्वालियर में राजस्थान की गर्म हवा की दस्तक, तापमान 45 के पार
MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दूरी ने मध्यप्रदेश में बढ़ाई गर्मी,

इंदौर, जेएनएन । अफगानिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मध्य प्रदेश से दूर होने के कारण क बार फिर से तापमान में बढ़ना लगा है। शहर में पिछले दो दिन से दिन में गर्मी की तपिश महसूस हो रही है। वहीं रात में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पारा 32 डिग्री तक पहुंचा। दिन में पश्चिमी 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। गुरुवार को शहर में गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री रहा। शुक्रवार को शहर में गर्मी का तेज असर बरकरार रहेगा और पारा 41 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है।भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आगामी दिनों में जब यह पाकिस्तान की ओर आएगा तो तापमान में पुन: कमी दिखाई देगी। इसके अलावा आगामी दिनों में प्रदेश के ऊपर द्रोणिका भी बनेगी। इसके असर से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में 22 से 23 मई के बाद गरज- चमक के साथ बादल व प्री- मानसून गतिविधियां भी दिखाई देगी।

prime article banner

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जिससे राजस्थान की गर्म हवा थम गई थी। हल्के बादल छाने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर नहीं आ रही थी। हवा में नमी आने से तापमान में गिरावट आ गई। गत दिवस यह कमजोर पड़ गया। इसके कमजोर पड़ने के बाद राजस्थान की गर्म हवा मजबूत हो गई। राजस्थान से गर्मी लाना शुरू कर दी, जिससे तापमान बढ़ गया। 20 व 21 मई को भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होगा। लू चलना जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। गर्मी का दौर दो दिन जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार 22 से 24 मई के बीच हल्की राहत मिलेगी, क्योंकि नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कमजोर पड़ने के बाद नौ तपा के दौरान शहर फिर से तपेगा।

अगले दो दिन तक इंदौर में तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास रहेंगे। इसके बाद तापमान में पुन: कमी दिखाई देगी। गुरुवार को प्रदेश में नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री, ग्वालियर में 45.3 डिग्री खजुराहो में 44.6 डिग्री, रीवा में 44 डिग्री, सतना में 44.2 डिग्री, सीधी में 44.4 डिग्री, टीकमगढ़ व उमरिया में 43.5डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, राजगढ व रायसेन में 43.4, शाजापुर में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को नौगांव व ग्वालियर में लू चली। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, छतरपुर व टीकमगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि।

मालूम हो कि राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते शहर का मौसम गर्म हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही गर्म हवा चलना शुरू हो गई है, जिसके चलते दिन में शहर को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा और लू का सामना करना पड़ेगा। आसमान साफ होने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी, जिससे शहर भट्टी जैसा तपेगा। गत दिवस चली लू का असर न्यूनतम तापमान पर दिखा। न्यूनतम तापमान 29.9 दर्ज हुआ।

13 से 15 मई के बीच शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ था। इस कारण तीन दिनों तक शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहा और लू भी चली, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद 16 मई से राहत मिल गई थी। पिछले तीन दिनों से गर्मी से राहत थी, लेकिन शहर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया। राजस्थान की गर्म हवा ने फिर से दस्तक दे दी, जिसके चलते गत दिवस अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में फिर से लू चलना शुरू हो गई। इससे शहर भट्टी जैसा तपा। छह घंटे तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा जारी रही। हवा में नमी नहीं होने से गर्मी की चुभन भी अधिक रही। हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी रहा। गत दिवस जैसा ही मौसम रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.