Move to Jagran APP

Digvijaya Singh Protest: मप्र में शिवराज के आवास के पास दिग्विजय ने दिया धरना, कमलनाथ भी हुए शामिल

Madhya Pradesh दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के पास टेम और सुथालिया सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दिग्विजय के साथ धरना स्थल पर शामिल हुए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 03:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:24 PM (IST)
Digvijaya Singh Protest: मप्र में शिवराज के आवास के पास दिग्विजय ने दिया धरना, कमलनाथ भी हुए शामिल
शिवराज के आवास के पास दिग्विजय ने दिया धरना, कमलनाथ भी हुए शामिल। फोटो इंटरनेट मीडिया

भोपाल, प्रेट्र। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के पास टेम और सुथालिया सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज से मुलाकात की और बाद में दिग्विजय के साथ धरना स्थल पर शामिल हुए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मनीष रस्तोगी द्वारा चौहान से रविवार को मिलने का आश्वासन दिए जाने पर राज्यसभा सदस्य ने करीब चार घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, क्योंकि कमलनाथ छिंदवाड़ा से भोपाल आए थे, जबकि शिवराज देवास जिले के चिड़ावड़ गांव जा रहे थे। पुलिस ने श्यामला हिल्स इलाके में शिवराज के घर की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया तो कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास के पास 'रघुपति राघव राजाराम' गाते हुए धरना दिया।

loksabha election banner

इसलिए दिया धरना

इससे पहले जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि शिवराज ने दिग्विजय को 23 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे बैठक के लिए समय दिया और 11 बजे से पहले संदेश किया गया। हालांकि दिग्विजय और उनके समर्थकों ने राजगढ़, भोपाल और विदिशा जिलों में टेम और सुथालिया परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की समस्याओं को उजागर करने के लिए धरना दिया। दिग्विजय ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि मुख्यमंत्री ने उन्हें 20 जनवरी तक मिलने का समय नहीं दिया तो वो धरना देंगे।

हजारों एकड़ भूमि हो जाएगी जलमग्न 

वरिष्ठ नेता ने बाद में जानकारी दी कि उन्हें 21 जनवरी को सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिया गया है। हालांकि शिवराज ने गुरुवार को अन्य अनिवार्यताओं का हवाला देते हुए नियुक्ति रद कर दी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में दो बांधों से प्रभावित लोगों की दुर्दशा को उजागर करते हुए कई पत्र लिखे, लेकिन सीएम ने अभी तक उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो जाएगी, जबकि कई गांव टेम और सुथालिया परियोजनाओं के कारण आंशिक रूप से या पूरी तरह से पानी के नीचे चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल, राजगढ़ और विदिशा जिलों में प्रभावित लोगों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। 

Koo App

शिवराज का पूरा तंत्र बेशर्मी पर उतरा, ― किसानों से मिले नहीं और अब राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का फ़ोन तक नहीं उठा रहे। शिवराज जी, कब तक लोकतंत्र का हनन करोगे..? ”शर्म करो शवराज”

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

किसानों के बीच कांग्रेस : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी सीएम हाउस के बाहर किसानों के साथ धरना देते हुए। शिवराज जी, ये तानाशाही ज़्यादा दिन नहीं चलेगी।

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

सीएम हाउस के बाहर किसानों से चर्चा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी धरने में किसानों से बात करते हुए। ”कांग्रेस का हाथ, किसानों के साथ”

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

दिग्विजय सिंह जी के साथ कमलनाथ जी : किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी और कांग्रेस पार्टी एक जुट है और एकसाथ संघर्ष कर रही है। किसानों पर नहीं सहेंगे अत्याचार, उखाड़ फेंकेंगे तानाशाही सरकार।

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

किसानों के बीच कमलनाथ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दिग्विजय सिंह जी के साथ सीएम हाउस के बाहर धरने में किसानों से बात की और समस्याओं को सुना। शिवराज जी, किसानों पर अत्याचार बंद कीजिए।

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

किसानों के साथ कमलनाथ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने भी दिग्विजय सिंह जी के साथ सीएम हाउस के बाहर धरने में शामिल होकर शिवराज की तानाशाही का विरोध किया। शिवराज जी, वापस जाने की तैयारी करिए आप।

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

कमलनाथ जी धरने में शामिल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी भी दिग्विजय सिंह जी के साथ टेम व सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण हेतु सीएम हाउस के बाहर धरने में शामिल हुए। शिवराज जी, आपकी तानाशाही का अंत आ गया।

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

दिग्विजय सिंह जी का धरना शुरू : राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने टेम व सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण हेतु किसानों के साथ धरना शुरू किया। ”कांग्रेस का हाथ, किसानों के साथ”

View attached media content - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022

Koo App

कमलनाथ जी धरना स्थल पर पहुँचे, —शिवराज की तानाशाही के खिलाफ दिग्विजय सिंह जी के धरने में हो रहे शामिल। “जय लोकतंत्र” - MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 21 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.