Move to Jagran APP

दलित वर्ग के दूल्‍हे के घोड़ी चढ़ने पर विवाद, वाहनों में तोड़फोड़; गांव में तनाव

मध्‍य प्रदेश के सागर में गनयारी गांव में दलित दूल्‍हे के घोड़ी चढ़ने पर जमकर विवाद हुआ। बारात जाने के बाद कुछ असामाजिक तत्‍वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की जिससे तनाव का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:37 PM (IST)
दलित वर्ग के दूल्‍हे के घोड़ी चढ़ने पर विवाद, वाहनों में तोड़फोड़; गांव में तनाव
बरात जाने के बाद गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की।

सागर, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश के सागर में बांदा थाना क्षेत्र के गनयारी गांव में रविवार शाम बारात के निकलने से पहले अनुसूचित वर्ग का दूल्हा गांव से घोड़े पर सवार हुआ। इसके बाद बारात चली गई। बारात के निकलने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव में वाहनों में तोड़फोड़ की इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवाद की खबर मिलते ही एसपी तरुण नायक ने मौके पर पुलिस बल भेजा। वहीं चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एवं 15-20 अज्ञात व्यक्तियों की धारा 294, 323, 147, 148, 427, 506 3(1) डी 3(1) डी 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गनयारी गांव में रविवार को अनुसूचित जाति वर्ग के देवेंद्र कुमार की बारात निकाली जानी थी। भीम आर्मी को शादी के कार्यक्रम की जानकारी थी। भीम आर्मी को बताया गया कि गनयारी गांव में आज तक कोई भी एससी दूल्हा घोड़े पर बैठ नहीं निकला है। यह सुनकर भीम आर्मी ने घोड़े पर सवार होकर देवेंद्र की बारात निकालने का फैसला किया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र घोड़ी से दूल्हे की बारात निकलने की सूचना एसपी को कार्यकर्ताओं के साथ गन्यारी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में घोड़े पर बैठे देवेंद्र कुमार की बारात निकाली। बारात निकलने के बाद अज्ञात तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और हंगामा किया। इससे गांव में तनाव पैदा हो गया। मामले की खबर मिलते ही एसपी तरुण नायक ने मौके पर पुलिस बल भेजा। वहीं, चार लोगों समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव बना रहा और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बांदा थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि अज्ञात तत्वों ने रात में वाहनों में तोड़फोड़ की, चार लोगों की पहचान कर ली गई है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.