Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों को दिए प्रशासकीय अधिकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर मध्यप्रदेश में आ चुकी है। तेजी से कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लेकिन इसका मुकाबला जनता के साथ मिलकर करना है।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 01:47 PM (IST)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों को दिए प्रशासकीय अधिकार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सरपंच और पंचों को संबोधित करते हुए प्रशासकीय अधिकार दिए।

भोपाल। जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के पूर्व सरपंच और पंचों को संबोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों को प्रशासकीय अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रशासकीय समिति के सभी पूर्व के चुने हुए पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के सदस्य जिला क्राइसिस मैनेजमेंट सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। गांव में किसी को भी सर्दी, बुखार और जुकाम होगा तो आपको जवाबदेही सौंप रहा हूं कि उनके टेस्ट जरूर कराएं।

loksabha election banner

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री से भी पूर्व सरपंचों ने मुलाकात की थी। मालूम हो कि अब पूर्व सरपंच और सचिव राशियों का आहरण कर सकेंगे। छह जनवरी 2022 को पूर्व सरपंच (प्रधान) की प्रशासकीय समिति से वित्तीय अधिकार वापस ले लिए गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर मध्यप्रदेश में आ चुकी है। तेजी से कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लेकिन इसका मुकाबला जनता के साथ मिलकर करना है।

उन्होंने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों ने बेहतर तरीके से कार्य किया है। अब फिर से उन्हें सक्रिय होना है। बच्चों के टीकाकरण का कार्य भी जारी है। उनके भी परिजनों को अपने बच्चे का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण कार्य में सभी जुट जाएं। जिनको पहला नहीं लगा उनको पहला, जिनको दूसरा नहीं लगा उन्हें दूसरा टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

शिवराज सिंह ने कहा कि गांव की आवश्यकता के अनुरूप विकास के कार्य हों ये जवाबदेही आपको निभाना है। रोजगार मूलक सभी कार्यों का ठीक से क्रियान्वयन करें। अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। ये सब बेहतर तरीके से चलें। यह सब आपकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आप सभी पौधरोपण का कार्य करें। मैं प्रतिदिन पौधरोपण करता हूं। आप भी विशिष्ट स्थान देखकर यह कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। बिजली का अपव्यय होने से रोकें। चुनी हुई व्यवस्था प्रशासकीय व्यवस्था के साथ बहुत जरूरी है। इसलिए काम फिर से संभालकर जब तक अवसर मिलता है सेवा और समर्पण का नया इतिहास रचें। ग्रामीण क्षेत्र में विकास और रोजगार मूल्क कार्य ठीक ढंग से चलें।

Koo App
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं उनके प्रधानों को संबोधित कर रहे है । मुख्यमंत्री के संबोधन को छिन्दवाड़ा एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और सीईओ जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा देखा व सुना जा रहा है । #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP - DM chhindwara (@dm_chhindwara) 17 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.