Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कार्ड अब लोकसेवा केंद्र से भी बनाए जा सकेंगे

राज्य लोक सेवा अभिकरण द्वारा आम नागरिकों के लिए लोकसेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित लोकसेवा केंद्रों और उनकी उपलब्ध सेवाओं की जानकारी अब वाट्सएप पर दी जा रही है। इसके लिए राज्य-स्तरीय दूरभाष नंबर 0755-2775227 जारी किया गया है।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 02:24 PM (IST)
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कार्ड अब लोकसेवा केंद्र से भी बनाए जा सकेंगे
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कार्ड अब लोकसेवा केंद्र से भी बनाए जा सकेंगे

इंदौर, जेएनएन। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कार्ड अब लोकसेवा केंद्र से भी बनाए जा सकेंगे। गरीब और जरूरतमंद लोगों के गंभीर रोगों के मुफ्त इलाज की आयुष्मान कार्ड अस्पतालों, कामन सर्विस सेंटरों के साथ ही लोकसेवा केंद्रों में भी यह कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। योजना के तहत पात्र हितग्राही परिवार को गंभीर रोगों के उपचार के लिए एक वर्ष की अवधि में पांच लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।

loksabha election banner

जानकारी हो कि वाट्सएप से जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को सबसे पहले अपने मोबाइल में यह नंबर सेव करना होगा। उसके बाद वाट्सएप के माध्यम से इस नंबर पर मैसेज भेजना होगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा मैसेज भेजने के बाद उनके पास विभिन्न विकल्पों के चयन के लिए मैसेज आएगा।

मालूम हो कि योजना में निर्धारित शासकीय और निजी अस्पतालों में हितग्राही को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। योजना के तहत पात्र लाभार्थी को अपने नजदीकी लोकसेवा केंद्र में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आवेदक को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। लोकसेवा केंद्रों द्वारा पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा।

मालूम हो कि राज्य लोक सेवा अभिकरण द्वारा आम नागरिकों के लिए लोकसेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित लोकसेवा केंद्रों और उनकी उपलब्ध सेवाओं की जानकारी अब वाट्सएप पर दी जा रही है। इसके लिए राज्य-स्तरीय दूरभाष नंबर 0755-2775227 जारी किया गया है। इसमें संबंधित नागरिक लोकसेवा केंद्रों या एमपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दर्ज कराए गए आवेदन के निराकरण की स्थिति, जारी किए गए प्रमाण-पत्र पर लगे डिजिटल हस्ताक्षर सत्यापन, लोकसेवा केंद्रों पर उपलब्ध नागरिक सेवाओं की जानकारी, नजदीकी लोकसेवा केंद्र की जानकारी और शासन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव व फीडबैक दर्ज कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.