Move to Jagran APP

दुष्‍कर्म के आरोपित बड़नगर विधायक के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

एमजी रोड थाना पुलिस ने बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे दुष्कर्म के आरोपित करण मोरवाल और शासकीय चिकित्सालय के डाक्‍टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। करीब आठ महीने पहले करण के खिलाफ एक कांग्रेस नेत्री ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:47 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:57 AM (IST)
दुष्‍कर्म के आरोपित बड़नगर विधायक के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
दुष्कर्म के आरोपित करण मोरवाल और शासकीय चिकित्सालय के डा देवेन्द्र स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

इंदौर, जेएनएन। बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे दुष्कर्म के आरोपित करण मोरवाल और शासकीय चिकित्सालय के मेडिकल प्रभारी डा देवेन्द्र स्वामी के खिलाफ एमजी रोड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने बचने के लिए डाक्टर के साथ मिलकर सरकारी अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज की जगह खुद के दाखिले के फर्जी दस्तावेज बनाए थे। पुलिस ने बताया कि करीब आठ महीने पहले बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण के खिलाफ महिला थाने में एक कांग्रेस नेत्री के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट को गुमराह किया और अग्रिम जमानत लेने के मकसद से बड़नगर सरकारी अस्पताल का फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश किया।

loksabha election banner

दुष्‍कर्म के आरोपित बड़नगर विधायक के बेटे करण मोरवाल और डाक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला इस दस्तावेज में बताया गया है कि जिस दिन कांग्रेस नेत्री के साथ दुष्‍कर्म हुआ, उस दिन करण मोरवाल बड़नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती था। करण ने यह दस्तावेज हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी पेश किया। जबकि महिला थाने में जब्त घटना की तारीख के सीसीटीवी फुटेज में करण साफतौर पर पीड़िता को नशे की हालत में घसीटते हुए फ्लैट के अंदर ले जाता नजर आ रहा है।

जांच के दौरान दस्तावेज जाली पाए गए। मामले की जांच के लिए उज्जैन कलेक्टर ने एसडीएम के माध्यम से जांच कराई तो सामने आया कि सरकारी अस्पताल बड़नगर के चिकित्सा प्रभारी डाक्‍टर देवेंद्र स्वामी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर झूठा दबाव बनाकर करण के पुत्र मुरली मोरवाल के भर्ती प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा किया है। डाक्‍टर ने 13 फरवरी 2021 को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के भर्ती रजिस्टर में एक अन्य मरीज के स्थान पर करण का नाम लिखा, जिसके बाद डा देवेंद्र स्वामी को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने उज्जैन कलेक्टर से मामले में कार्रवाई करने को कहा था। एमजी रोड थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.