मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 24 मजदूर जिंदा जले
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें पटाखा बना रहे 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
नईदुनिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट से सात किलो मीटर दूर खैरी गांव के बाहर स्थित पटाखा फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें पटाखा बना रहे 23 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। विस्फोट से फैक्ट्री की छत और दीवारें उड़ गईं। साथ ही मजदूरों के अंग 400 मीटर तक फैल गए। अधिकांश मौतें बारूद से जलने की वजह से हुईं। देर शाम सभी शव निकाले लिए गए। बुरी तरह जले शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शवों की पहचान के लिए पुलिस डीएन टेस्ट कराएगी। सात श्रमिकों की हालत गंभीर है।
धमाकों की गूंज पांच किलो मीटर तक सुनाई दी
हादसे का कारण पता नहीं चल सका है।लोगों ने बताया कि धमाकों की गूंज पांच किलो मीटर तक सुनाई दी। फैक्ट्री तक पहुंचने के लिए अच्छा मार्ग न होने के कारण दमकल पहुंचने में देर लगी। गांव के लोग जब मौके पर पहुंचते तो मजदूर जले रहे थे। आग बुझाने को आसपास पानी भी नही था। धमाके के वक्त फैक्ट्री में 35 से अधिक मजदूर मौजूद रहे। सभी मृतक व घायल आसपास के गांवों के निवासी थे। इससे पहले 13 मई 2015 को जिले के किरनापुर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में भी दो लोगों की जान गई थी।दो साल से संचालित थी फैक्ट्रीभटेरा निवासी वाहिद अहमद वारसी दो साल से पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहा था। उसके पास 50 किलो विस्फोटक रखने का लायसेंस था।