कोरोना के कारण इंदौर के एयरपोर्ट देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हुई 10 उड़ान निरस्त
उड़ानों के निरस्त होने के कारण आज भी सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें पता चला कि उड़ान निरस्त हो गई। जिन लोगों की आगे उड़ान थी। उन्होंने प्रबंधन से विवाद भी किया।
इंदौर, जेएनएन । देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह 10 उड़ानें निरस्त हो गई है। शाम तक यह आंकडा और बढ़ सकता है। यात्रियों की कमी के कारण बीते कई दिनों से उड़ानें निरस्त हो रही है। जिससे कई शहरों के लिए सीधी उड़ान बंद होने का खतरा हो गया है।
एजेंटों का कहना है कि यात्री संख्या कम होने के चलते एयर लाइंस को रोजाना उड़ानों को निरस्त करना पड़ रहा है। ऐसा करने पर एयर लाइंस का कैंसिलेशन रेट बढ़ता है और यात्रियों का भरोसा एयर लाइंस के प्रति कम होता है, जिससे वे एयर लाइंस की उड़ानों में बुकिंग करवाने से बचने लगते हैं। इंदौर बीती लहर में दो एयरलाइंस एयर एशिया और गो एयर ने संचालन ही बंद कर दिया था। अभी भी विस्तारा अपनी दिल्ली उड़ान को निरस्त कर चुकी है। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह 10 उड़ानें निरस्त हो गई है। शाम तक यह आंकडा और बढ़ सकता है। यात्रियों की कमी के कारण बीते कई दिनों से उड़ानें निरस्त हो रही है।
प्रबंधन के अनुसार आज सुबह 6.40 बजे अहमदाबाद से इंदौर आने वाली, 7.25 बजे चेन्नई से, 8.15 बजे हैदराबाद से, शाम 7 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान के साथ ही सुबह 6.20 बजे इंदौर से हैदराबाद, 6.35 बजे अहमदाबाद, 6.55 बजे लखनऊ, 7.30 बजे दिल्ली, 8 बजे चेन्नई और 8.40 बजे जबलपुर जाने वाली उड़ानों को निरस्त किया गया है। शाम तक यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
उड़ानों के निरस्त होने के कारण आज भी सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें पता चला कि उड़ान निरस्त हो गई। जिन लोगों की आगे उड़ान थी। उन्होंने प्रबंधन से विवाद भी किया।