सिब्बल समेत कांग्रेस के कई दिग्गजों को मिलेगी करारी शिकस्त!
नई दिल्ली। एक्जिट पोल के रुझानों के अनुसार कांग्रेस के कई मंत्रियों को आम चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। एबीपी वीआइपी पोल में तो कानून मंत्री कपिल सिब्बल को चांदनी चौक सीट पर तीसरे स्थान पर दिखाया गया है। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के डॉ हर्षवर्धन और आप के आशुतोष से था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्र
नई दिल्ली। एक्जिट पोल के रुझानों के अनुसार कांग्रेस के कई मंत्रियों को आम चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। एबीपी वीआइपी पोल में तो कानून मंत्री कपिल सिब्बल को चांदनी चौक सीट पर तीसरे स्थान पर दिखाया गया है। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के डॉ हर्षवर्धन और आप के आशुतोष से था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किए गए हर्षवर्धन यहां बाजी मार सकते हैं।
एक्जिट पोल के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी व संचार राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा और ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव हार रहे हैं। देवड़ा को मुंबई दक्षिण सीट पर शिवसेना के अरविंद सावंत और सिंधिया को मध्य प्रदेश की गुना सीट पर भाजपा के जयभान पवैया के हाथों पराजय का सामना करना पड़ सकता है। बागपत में उड्डयन मंत्री अजित सिंह की हालत भी पतली बताई जा रही है।
देशभर की हाईप्रोफाइल सीटों पर कराए गए इस एक्जिट पोल के अनुसार अमेठी में राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित बताई गई है। राहुल को चुनौती देने वाली भाजपा की स्मृति ईरानी को दूसरे और आप के कुमार विश्वास को तीसरे स्थान पर दिखाया गया है।