मुलायम आज लेंगे पार्टी के जिलाध्यक्षों की क्लास
लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शुरू हुई समीक्षा के दूसरे दौर में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार को जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की 'क्लास' लेंगे। इसके बाद तकरीबन 70 'विभीषणों' की पार्टी से छुट्टी की जा सकती है। समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौज
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शुरू हुई समीक्षा के दूसरे दौर में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार को जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की 'क्लास' लेंगे। इसके बाद तकरीबन 70 'विभीषणों' की पार्टी से छुट्टी की जा सकती है। समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव में हार की वजहें प्रत्याशी, संगठन और पदाधिकारियों की जुबान से सुनने में जुटे मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को होने वाली इस बैठक में जिला अध्यक्ष, महामंत्री और संगठन के दूसरे पदाधिकारियों को पार्टी प्रत्याशी को मिले बूथवार वोटों का ब्योरे के साथ आने का कहा है। सपा सूत्रों का कहना है कि सोमवार को प्रत्याशियों की बैठक में कई स्थानों पर संगठन की कमजोरी की बात उभरी थी और कुछ स्थानों पर पदाधिकारियों के भी समर्पण के साथ काम नहीं करने के आरोप लगे थे। जिससे सपा प्रमुख खासे चिंतित बताये जाते हैं।
दूसरी ओर चुनाव में प्रत्याशियों से बेहतर तालमेल न करने की जिला अध्यक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई संभव है। समीक्षा की बात स्वीकारते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन से उबरना एक बड़ी चुनौती है। ग्रामीण इलाकों में सपा पकड़ को फिर से मजबूत किए जाने पर भी जोर दिया जाना है। सपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन से जुड़े करीब 70 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जिनकी भूमिका पार्टी के लिए नुकसानदेह रही है।
पढे़: उत्तर प्रदेश में 36 दर्जा प्राप्त मंत्रियों की छुट्टी
सपा की बैठक में नेताओं का उभरा दर्द, मंत्रियों-विधायकों ने दिया धोखा