लॉकडाउन के खिलाफ लंदन में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने 10 को गिया गिरफ्तार

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के नियम का विरोध करने के लिए शनिवार को हजारों लोग लंदन के टैफल्गर स्क्वायर पर जमा हुए। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शारीरिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:23 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:23 AM (IST)
लॉकडाउन के खिलाफ लंदन में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने 10 को गिया गिरफ्तार
ज्यादातर प्रदर्शनकारियों ने नहीं लगाया था मास्क।

लंदन,एजेंसी। कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के नियम का विरोध करने के लिए शनिवार को हजारों लोग लंदन के टैफल्गर स्क्वायर पर जमा हुए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शारीरिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कहा कि अधिकारी आकर लोगों को शारीरिक दूरी के बारे में बताएंगे। लेकिन, यदि प्रदर्शनकारियों ने इसका पालन नहीं किया, तो वह कार्रवाई कर सकती है।

प्रदर्शन शुरू होने के समय पुलिस को भीड़ के एक छोर पर देखा गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों से उनका आमना-सामना नहीं हुआ। ज्यादातर प्रदर्शनकारियों ने मास्क भी नहीं लगाया था। कमांडर एडी एडेलकन ने कहा, मुझे पता है कि इन नियमों को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा निराशा है। लेकिन, ये नियम लोगों को घातक वायरस से बचाने के लिए बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में जमा होकर और शारीरिक दूरी की अनदेखी कर आप अपने और अपने प्रिय लोगों का स्वास्थ्य खतरे में डाल रहे हैं।

लोगों का यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब संसद कोविड-19 से जुड़े कानूनों की समीक्षा करने वाली है और सरकार ने महामारी को नियंत्रित करने के लिए नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। कुछ सांसदों ने संसद की मंजूरी लिए बगैर नियम लागू करने के लिए सरकार की आलोचना की है।                                                                   

chat bot
आपका साथी