स्काटलैंड में दो भारतीयों को डिटेंशन वैन से छुड़ाया गया, जानिए किस अपराध में लिया गया था हिरासत में

शेफ सुमित सहदेव और मैकेनिक लखवीर सिंह कथित रूप से पिछले 10 वर्षो से ब्रिटेन में रह रहे हैं। छह आव्रजन अधिकारी पुलिस के साथ ग्लासगो के पोलकशील्ड्स इलाके में आए और उन्हें उनके घर से निकाल लिया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:53 PM (IST)
स्काटलैंड में दो भारतीयों को डिटेंशन वैन से छुड़ाया गया, जानिए किस अपराध में लिया गया था हिरासत में
पकड़े जाने के विरोध में पड़ोसियों ने आठ घंटे तक किया प्रदर्शन

लंदन, प्रेट्र। स्काटलैंड के शहर ग्लासगो में दो भारतीयों को एक मानवाधिकार वकील की मदद से डिटेंशन वैन से छुड़ा लिया गया है। इन दोनों को आव्रजन अपराध के संदेह में हिरासत में लिया गया था। इन्हें पकड़े जाने के विरोध में इनके पड़ोसियों ने आठ घंटे तक प्रदर्शन किया।

शेफ सुमित सहदेव और मैकेनिक लखवीर सिंह कथित रूप से पिछले 10 वर्षो से ब्रिटेन में रह रहे हैं। छह आव्रजन अधिकारी पुलिस के साथ ग्लासगो के पोलकशील्ड्स इलाके में आए और उन्हें उनके घर से निकाल लिया। इसके बाद उन्हें एक वैन में रखकर डिटेंशन सेंटर की ओर जाने लगे। लेकिन जल्द ही प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। प्रदर्शनकारी इन दोनों को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

पाकिस्तानी मूल के मानवाधिकार वकील आमेर अनवर ने आइटीवी न्यूज से कहा, यह गृह विभाग द्वारा ईद के दिन की गई एक सनक से भरी और उत्तेजक कार्रवाई थी। सच कहूं, तो वे इन लोगों के जीवन की परवाह नहीं करते, लेकिन ग्लासगो के लोग करते हैं। उन्होंने कहा, यह शहर शरणार्थियों के परिश्रम से बसा है। इस शहर को बसाने में इन लोगों ने खून-पसीना बहाया है। हम इन लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। लखवीर सिंह ने बताया कि जब दोनों को अधिकारियों ने वैन में बिठा लिया तो उन्हें इस बात का डर लग रहा था कि उनके साथ क्या होने वाला है। उन्होंने अपना समर्थन करने के लिए नम आखों से पड़ोसियों को धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी