रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। जानकारी के मुताबिक अपनी पिछली कुछ टिप्पणियों के कारण हुए विवादों के बीच उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 01:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 01:58 PM (IST)
रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं थी रश्मि सामंत।

लंदन, पीटीआइ। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की छात्रा रश्मि सामंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अपनी पिछली कुछ टिप्पणियों से हुए विवादों को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। 13 फरवरी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुनीं गईं रश्मि सामंत इस पद को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

लंदन, पीटीआइ। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की छात्रा रश्मि सामंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अपनी पिछली कुछ टिप्पणियों से हुए विवादों को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है।

सामंत के कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए थे, जिन्हें नस्लवादी और असंवेदनशील कहा गया था। 13 फरवरी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुनीं गईं रश्मि सामंत इस पद को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

इस सप्ताह के शुरू में छात्र समाचार पत्र 'चेरवेल' में प्रकाशित एक खुले पत्र में, सामंत ने कहा, 'मैं ईमानदारी से हर छात्र से माफी मांगता हूं जो मेरे कार्यों या शब्दों से आहत हुए हैं। उसने मंगलवार को फेसबुक पर एक बयान में कहा कि ऑक्सफोर्ड छात्र संघ के लिए मेरे चुनाव के आसपास हुई हाल की घटनाओं के बाद मेरा इस भूमिका से हटना सबसे अच्छा होगा।

सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिनाक्रे कॉलेज से ऊर्जा प्रणाली विषय पर एमएससी कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

chat bot
आपका साथी