Prince Charles India Visit: स्थिरता और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा चा‌र्ल्स का दौरा

Prince Charles India Visit ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स दो दिन की भारत यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। ब्रिटिश सिंहासन के वारिश की यह भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी।

By TaniskEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 07:56 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 10:22 AM (IST)
Prince Charles India Visit: स्थिरता और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा चा‌र्ल्स का दौरा
Prince Charles India Visit: स्थिरता और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा चा‌र्ल्स का दौरा

लंदन, प्रेट्र। Prince Charles India Visit, ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स दो दिन की भारत यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर जोर तो होगा ही स्थिरता और जलवायु परिवर्तन जैसी साझा वैश्विक चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा होगी।

ब्रिटिश सिंहासन के वारिश की यह भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा भी होगी। इस यात्रा के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। साथ ही गुरुवार को  अपना 71वां जन्मदिन भी वह भारत में ही मनाएंगे। ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रिंस चा‌र्ल्स गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती पर एक गुरुद्वारे का भी दौरा करेंगे ।

सैन्य समारोह में शामिल होंगे

प्रिंस चा‌र्ल्स विश्व युद्ध एक और विश्व युद्ध दो में भारत के सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए एक सैन्य समारोह में शामिल होंगे। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्कि्वथ ने कहा कि उनकी यात्रा अतीत का सम्मान करेगी, वर्तमान का जश्न मनाएगी और साझा चुनौतियों पर केंद्रित एक अभिनव और जिम्मेदार संयुक्त भविष्य पर ध्यान देगी। 

भारत से अपना व्यापार बढ़ाने की कोशिश में ब्रिटेन

ब्रेक्जिट के तहत यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की संभावना के मद्देनजर वह भारत से अपना व्यापार बढ़ाने की कोशिश में है। बता दें कि प्रिंस चा‌र्ल्स ऐसे समय में भारत आ रहे हैं, जब  हाल ही में उनके बेटे प्रिंस विलियम ने पत्नी केट के साथ पाकिस्तान का दौरा किया। 

2017 में आए थे भारत

प्रिंस चा‌र्ल्स इस दौरान वो सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को कॉमनवेल्थ 'प्वॉइंट्स ऑफ लाइट' पुरस्कार प्रदान करेंगे। वह इस दौरान स्थायी बाजारों पर सलाह और इनपुट लेने के लिए प्रभावशाली भारतीय व्यापारियों के साथ एक चर्चा में भी हिस्सा लेंगे। प्रिंस चार्ल्स पिछली बार नवंबर 2017 में पत्नी कैमिला के साथ संयुक्त आधिकारिक दौरे पर भारत आए थे।

chat bot
आपका साथी