प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में शामिल नहीं होंगी मेगन मर्केल, बताई यह वजह

अंत्येष्टि में सिर्फ तीस लोगों को अनुमति दी गई है। यहां तक कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अंत्येष्टि में भाग नहीं लेंगे। प्रिंस फिलिप की 9 अप्रैल को सौ साल पूरा होने के कुछ दिन पहले ही विंडसर कैसल में मौत हो गई थी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:32 PM (IST)
प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में शामिल नहीं होंगी मेगन मर्केल, बताई यह वजह
17 अप्रैल को होगा प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार

लंदन, एएनआइ। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में मेगन मर्केल शामिल नहीं होंगी। मेगन के पति प्रिंस हैरी अपने दादा की अंत्येष्टि में जरूर शामिल होंगे। मेगन मर्केल गर्भवती हैं, वह चाहती थीं कि इस दौरान अपने पति के साथ रहें, लेकिन डाक्टर ने उन्हें यात्रा करने से मना कर दिया है।

पेज सिक्स के अनुसार, अंत्येष्टि में सिर्फ तीस लोगों को अनुमति दी गई है। यहां तक कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अंत्येष्टि में भाग नहीं लेंगे। प्रिंस फिलिप की 9 अप्रैल को सौ साल पूरा होने के कुछ दिन पहले ही विंडसर कैसल में मौत हो गई थी।

कोरोना महामारी की पाबंदियों के बीच भी प्रिंस फिलिप को श्रद्धांजलि देने के लिए निरंतर लोग बकिंघम पैलेस और विंडसर कैसल पर लोगों का आना जारी है। यहां पर आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह यहां फूल छोड़कर न जाएं। बल्कि श्रद्धांजलि देने के लिए गरीबों की मदद करें। प्रिंस फिलिप को लंदन, एडिनबर्ग, कार्डिफ और बेलफास्ट में 41 राउंड गोली चलाकर सलामी दी गई। एक राउंड गोली के बाद एक मिनट का अंतराल रखा गया। उनकी अंत्येष्टि 17 अप्रैल को होगी।

chat bot
आपका साथी