प्रिंस हैरी और मेगन ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा- रंग के डर से बेटे को 'प्रिंस' नहीं बनाना चाहता था शाही परिवार

प्रिंस हैरी और मेगन ने एक इंटरव्यू में शाही परिवार के बारे में कई बातों को लेकर खुलासा किया है। रविवार को हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे (Oprah Winfrey) के साथ बातचीत में बताया कि शाही परिवार रंग के डर से बेटे को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था!

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 11:02 AM (IST)
प्रिंस हैरी और मेगन ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा- रंग के डर से बेटे को 'प्रिंस' नहीं बनाना चाहता था शाही परिवार
प्रिंस हैरी और मेगन ने एक इंटरव्यू में किए ये खुलासे, पढ़ें पूरी खबर।

लंदन, एएनआइ। ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग होने की घोषणा कर चुके प्रिंस हैरी (Prince Harry) और उनकी पत्नी मेगन मर्केल (Meghan Markle) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, इन दोनों ने रविवार को एक टीवी इंटरव्यू में बड़े खुलासे किए हैं। मेगन मर्केल ने इस इंटरव्यू में ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें पढ़ कर आप भी हैरान रह जाएंगे? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग ब्लैक ना हो? इसके साथ ही कहा कि उनका कई विषयों को लेकर शाही परिवार से विवाद था। 

शाही परिवार ने इस बारे में की थी बातचीत, नाम का नहीं किया खुलासा

हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे (Oprah Winfrey) के साथ बातचीत में बेटे आर्ची के जन्म से पहले शाही परिवार ने प्रिंस हैरी से इस बारे में चर्चा की थी, जो उनके लिए काफी दर्दनाक था। हालांकि, मेगन ने इंटरव्यू में उस शख्स का नाम नहीं बताया जिसने इस बात का डर जताया था। 

जीना नहीं चाहती थी मेगन मर्केल

इतना ही नहीं मेगन मर्केल ने बताया कि शाही परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें सुसाइड करने के भी विचार भी आते थे। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल भी जीना नहीं चाहती थीं। आगे उन्होंने कहा कि प्रिंस हैरी के साथ शादी से पहले केट मेडलट्न ने उन्हें रुला दिया था। बता दें कि केट मेडलट्न प्रिंस विलियम्स की पत्नी हैं। मेगन का मानना है कि हैरी और उनकी शादी से पहले केट किसी बात को लेकर खफा थीं जो शादी में इस्तेमाल होने वाली थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह स्थिति बेहद ही बुरी थी। वहीं इस इंटरव्यू में प्रिंस हैरी ने कहा कि उन्हें अपने आप पर और अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि जब वह प्रेगनेंट थी उस वक्त वो काफी बुरे दौर से गुजर रहीं थी।

chat bot
आपका साथी