ब्रिटेन में भारतीय मूल के टैक्सी चालक को यौन हमले का दोषी ठहराया गया

स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा है कि इसी अदालत में 12 नवंबर को सजा सुनाने से पहले 45 वर्षीय टैक्सी चालक को जमानत दी गई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:08 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:19 AM (IST)
ब्रिटेन में भारतीय मूल के टैक्सी चालक को यौन हमले का दोषी ठहराया गया
ब्रिटेन में भारतीय मूल के टैक्सी चालक को यौन हमले का दोषी ठहराया गया

लंदन, प्रेट्र । भारतीय मूल के एक टैक्सी चालक को महिला यात्री के साथ यौन दु‌र्व्यवहार का दोषी ठहराया गया है। लंदन में अपने घर जाने के दौरान टैक्सी चालक ने उस समय महिला के साथ दु‌र्व्यवहार किया था जब वह अत्यंत असहाय स्थिति में थी।तैमूर शाह उबर कंपनी के लिए काम करता था। एक सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद उसे पश्चिम लंदन के इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट में सोमवार को दोषी ठहराया गया।

स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा है कि इसी अदालत में 12 नवंबर को सजा सुनाने से पहले 45 वर्षीय टैक्सी चालक को जमानत दी गई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस टैक्सी और प्राइवेट हायर पुलिसिंग टीम की जांच के बाद शाह को दोषी ठहराने वाला आदेश सुनाया गया है।

रोड एंड ट्रांसपोर्ट पुलिसिंग कमांड के एक अधिकारी ने कहा कि यदि आपने अवांछित यौन व्यवहार का अनुभव किया है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। आपको हमेशा गंभीरता से लिया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि लंदन में इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती है। इससे पहले इसी तरह का एक मामला 2014 आया था। जब नौटिंघम में एक यात्री पर यौन हमला करने वाले 24 साल के भारतीय मूल के एक टैक्सी चालक को नौ महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।

धनराज सिंह महिला को उसके घर ले जा रहा था तभी उसने उस महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। धनराज पर आरोप था कि उसने यात्री का विश्वास भंग किया क्योंकि वह उसकी देखरेख में थी। नौटिंघम क्राउन कोर्ट ने  मामले में दोषी पाने के बाद उसे नौ महीने के लिए जेल भेज दिया था। बता दें कि धनराज एक भांगड़ा गायक था संगीत चार्ट में शीर्ष स्थान लाने के बाद एक संगीत वीडियो के फिल्मांकन के लिए मुंबई आने वाला था। उससे पहले उसे कोर्ट ने सजा सुनाई।

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप में दोषी पाया गया भारतीय मूल का व्यक्ति

chat bot
आपका साथी