ब्रिटेन में 54.74 लाख में नीलाम हुई टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक

भारत के मशहूर शासक टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक समेत अन्य वस्तुओं की मंगलवार को ब्रिटेन में 97.62 लाख रुपये में नीलामी हुई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 08:07 AM (IST)
ब्रिटेन में 54.74 लाख में नीलाम हुई टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक
ब्रिटेन में 54.74 लाख में नीलाम हुई टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक
लंदन, प्रेट्र।  भारत के मशहूर शासक टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक समेत अन्य वस्तुओं की मंगलवार को ब्रिटेन में 97.62 लाख रुपये में नीलामी हुई।

ये वस्तुएं ब्रिटेन के बर्कशायर की इंग्लिश काउंटी में एक दंपती को घर में मिली थीं। माना जा रहा है कि 220 साल बाद ये प्रकाश में आए थे। इनमें सबसे ज्यादा 14 बोलियां 20 बोर की फ्लिंटलाक बंदूक के लिए आईं, जिनमें 54.74 लाख सबसे ज्यादा रही।

स्‍वर्ण जड़ित तलवार के लिए सबसे ज्यादा 16.87 लाख रुपये की बोली लगी। वर्ष 1799 में श्रीरंगपटम की लड़ाई में टीपू सुल्तान की हार के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के मेजर थामस हार्ट इन आठ वस्तुओं को अपने साथ ब्रिटेन ले आए थे। नीलामी की जानकारी होने पर लंदन के उच्चायोग ने नीलामीकर्ता से इसे भारत वापस भेजने के लिए दान देने की अपील भी की थी। हालांकि, नीलामीकर्ता ने इन सामग्री की नीलामी से प्राप्त राशि का कुछ हिस्सा भारत के स्कूलों को देने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी