दादा प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए हैरी पहुंचे लंदन, अंत्येष्टि में सिर्फ तीस लोग होंगे शामिल

शाही परिवार को छोड़ने के बाद कैलिफोर्निया में बस गए प्रिंस हैरी पहली बार लंदन पहुंचे। वह यहां अपने दादा प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आए हैं। प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि शनिवार को होगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:52 PM (IST)
दादा प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए हैरी पहुंचे लंदन, अंत्येष्टि में सिर्फ तीस लोग होंगे शामिल
शाही परिवार को छोड़ने के बाद कैलिफोर्निया में बस गए प्रिंस हैरी पहली बार लंदन पहुंचे।

लंदन, एजेंसियां। शाही परिवार को छोड़ने के बाद कैलिफोर्निया में बस गए प्रिंस हैरी पहली बार लंदन पहुंचे। वह यहां अपने दादा प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आए हैं।

प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि शनिवार को होगी 

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल वे क्वारंटाइन रहेंगे। प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि शनिवार को होगी। प्रिंस हैरी रविवार की रात लॉस एंजिलिस से हीथ्रो हवाई अड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि उनकी पत्नी मेघन गर्भवती हैं, इसलिये डॉक्टरों ने यात्रा न करने की सलाह दी है।

अंत्येष्टि में सिर्फ तीस लोगों के शामिल होने की मिली अनुमति

अंत्येष्टि में सिर्फ तीस लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसमें जनता शामिल नहीं हो सकेगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह अंत्येष्टि में शामिल नहीं होंगे, जिससे परिवार के सदस्य शामिल हो सकें। प्रिंस फिलिप महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति थे और उनका निधन 99 साल की उम्र में 9 अप्रैल को हो गया है।

प्रिंस फिलिप कभी किंग नहीं बन सके

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रिंस फिलिप कभी किंग नहीं बन सके। दरअसल प्रिंस अल्बर्ट की तरह ही प्रिंस फिलिप की भी कहानी रही। प्रिंस फिलिप को एलिजाबेथ द्वितीय के महारानी बनने के भी कई सालों बाद प्रिंस की उपाधि मिली, वो भी महारानी के विशेष आदेश के बाद। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों है कि प्रिंस फिलिप पूरी जिंदगी प्रिंस ही बनकर रह गए और महारानी के पति होने के बावजूद कभी किंग नहीं कहे गए?

प्रिंस फिलिप की शादी 1947 में एलिजाबेथ द्वितीय से हुई थी

प्रिंस फिलिप ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राजा या रानी के पति या पत्नी की भूमिका में रहने वाले व्यक्ति थे। प्रिंस फिलिप की शादी साल 1947 में एलिजाबेथ द्वितीय से हुई थी। उन्हें साल 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनाया गया। बता दें कि ब्रिटेन का शाही घराना बाकी राजघरानों से उलट है, जहां परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी किसी औरत को दी गई है।

chat bot
आपका साथी