दिल्ली

उत्तर प्रदेश

पंजाब

बिहार

उत्तराखंड

हरियाणा

झारखण्ड

राजस्थान

जम्मू-कश्मीर

हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल

ओडिशा

महाराष्ट्र

गुजरात

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर ब्रिटिश पुलिस घिरी, ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भी किया ट्वीट

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल की फाइल फोटो

एवरर्ड के अपहरण और हत्या में एक पुलिस अधिकारी के कथित रूप से शामिल होने की बात सामने के बाद से पूरे ब्रिटेन में हंगामा हो गया है और लोग महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

Dhyanendra Singh ChauhanSun, 14 Mar 2021 08:19 PM (IST)

लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन के लंदन में एक महिला की हत्या के विरोध में कोरोना प्रतिबंधों का उल्लंघन कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई जांच के घेरे में आ गई है। सारा एवरर्ड को अंतिम बार तीन मार्च को क्लैफाम कॉमन (पार्क) के निकट देखा गया था। वह अपने एक मित्र के घर से रात करीब साढ़े 10 बजे अपने घर जाने के लिए पैदल निकली थी, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची और एक सप्ताह बाद उसका शव मिला।

एवरर्ड के अपहरण और हत्या में एक पुलिस अधिकारी के कथित रूप से शामिल होने की बात सामने के बाद से पूरे ब्रिटेन में हंगामा हो गया है और लोग महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

इस घटना के विरोध में सैकड़ों लोग पुलिस के अनुरोध और अदालत के आदेश की अवहेलना करते हुए शनिवार रात क्लैफाम कॉमन में एकत्र हुए, ताकि उस डर एवं खतरे की तरफ लोगों का ध्यान खींचा जा सके, जिसका सामना ब्रिटेन में कई महिलाएं रोजाना करती हैं।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस घटना को लेकर मेट्रोपोलिटन पुलिस ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। एवरर्ड का हत्यारोपी एवं मेट्रोपोलिटन पुलिस कांस्टेबल वेन कुजेंस (58) को शनिवार को पहली बार अदालत में पेश किया गया, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह प्रदर्शन हुआ।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.