स्कैंडल में नाम आने के बाद ब्रिटेन के प्रिंस सार्वजनिक ड्यूटी से हटे

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के द्वितीय पुत्र एंड्रयू पर अमेरिका की एक महिला ने यौन संबंध का आरोप लगाया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:34 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:34 AM (IST)
स्कैंडल में नाम आने के बाद ब्रिटेन के प्रिंस सार्वजनिक ड्यूटी से हटे
स्कैंडल में नाम आने के बाद ब्रिटेन के प्रिंस सार्वजनिक ड्यूटी से हटे

लंदन, रायटर। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू बुधवार को सार्वजनिक कर्तव्यों से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका के दिवंगत सहयोगी जेफरी एप्स्टीन के साथ उनके संबंधों को गलत तरीके से समझा गया, जिसके चलते शाही परिवार के कार्यो में बहुत बाधा पहुंची।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के द्वितीय पुत्र एंड्रयू पर अमेरिका की एक महिला ने यौन संबंध का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि वह जब 17 साल की थी तब एंड्रयू ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। तब एप्स्टीन ने उसे सेक्स गुलाब बनाकर रखा था। यौन तस्करी के मामले में एप्स्टीन को अमेरिका में गिरफ्तार किया था। उसने जेल में ही खुदकशी कर ली थी। एंड्रयू ने अमेरिकी महिला के आरोपों को गलत बताया है।

बकिंघम पैलेस से जारी एक बयान में प्रिंस एंड्रयू ने कहा है कि सेक्स स्कैंडल के चलते उनके शाही कर्तव्यों को पूरा करने में बहुत बाधा आ रही थी। इसी के चलते उन्होंने इससे अलग होने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी