दिल्ली

उत्तर प्रदेश

पंजाब

बिहार

उत्तराखंड

हरियाणा

झारखण्ड

राजस्थान

जम्मू-कश्मीर

हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल

ओडिशा

महाराष्ट्र

गुजरात

ब्रिटेन ने सीरियाई राष्ट्रपति के सहयोगियों पर लगाए प्रतिबंध, असद के विदेश मंत्री का नाम भी है शामिल

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब की फाइल फोटो

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने सोमवार को कहा असद शासन शांतिपूर्ण तरीके से सुधार की मांग कर रहे सीरियाई नागरिकों पर एक दशक से निर्दयी है। हम इसके लिए शासन के छह और लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Dhyanendra Singh ChauhanMon, 15 Mar 2021 06:46 PM (IST)

लंदन, रायटर। ब्रिटेन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के छह करीबी सहयोगियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिन लोगों पर प्रतिबंध थोपे गए हैं, उनमें असद के विदेश मंत्री का नाम भी शामिल है। यह कार्रवाई सीरियाई नागरिकों पर बर्बरता को लेकर की गई है।

वर्ष 2011 से गृहयुद्ध से जूझ रहा सीरिया कई देशों के संघर्ष का मैदान भी बना हुआ है। इसमें अब तक हजारों लोग मारे गए और लाखों विस्थापित हो गए हैं। इन सबके बीच इस पश्चिम एशियाई देश में लोकतंत्र समर्थक शांतिपूर्वक प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने सोमवार को कहा, 'असद शासन शांतिपूर्ण तरीके से सुधार की मांग कर रहे सीरियाई नागरिकों पर एक दशक से निर्दयी है। हम इसके लिए शासन के छह और लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।'

ब्रिटेन ने सीरियाई शासन के जिन लोगों को प्रतिबंध की सूची में शामिल किया है, उनमें विदेश मंत्री फैसल मेकदाद, असद की सलाहकार लूना अल-शिब्ल, फाइनेंसर यासर इब्राहिम, कारोबारी मुहम्मद बारात अल-कातिरजी, रिपब्लिकन गार्ड कमांडर मलिक आलिया और सेना के मेजर जैद सलाह शामिल हैं।

 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.