गर्लफ्रेंड के हाथ की बनी चिकन करी खाकर बोरिस जॉनसन ने मनाया जीत का जश्न

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गर्लफ्रेंड कैरी सायमंड्स के हाथ की बनी चिकन करी खाकर आम चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:55 PM (IST)
गर्लफ्रेंड के हाथ की बनी चिकन करी खाकर बोरिस जॉनसन ने मनाया जीत का जश्न
गर्लफ्रेंड के हाथ की बनी चिकन करी खाकर बोरिस जॉनसन ने मनाया जीत का जश्न

 लंदन, आइएएनएस। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गर्लफ्रेंड कैरी सायमंड्स के हाथ की बनी चिकन करी खाकर आम चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार रात यहां एक रूसी अरबपति द्वारा दी गई क्रिसमस पार्टी में भी शिरकत की। गत 12 दिसंबर को हुए संसदीय चुनाव में जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी को 1987 के बाद सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं विपक्षी लेबर पार्टी को 1930 के बाद सबसे कम सीटें मिलीं।

पसंदीदा मसालेदार चिकन करी बनाई

स्थानीय मीडिया के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान बुरी तरह थक चुके जॉनसन शुक्रवार को बहुत खुश थे। चुनाव में मिली जीत की खुशी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को उनकी गर्लफ्रेंड ने 11 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) में जॉनसन की पसंदीदा मसालेदार चिकन करी बनाई। डिनर के बाद दोनों रूसी अरबपति एवगेनी लेवेव द्वारा दी गई क्रिसमस पार्टी में भी शामिल हुए।

इस दौरान उनकी मुलाकात रोलिंग स्टोंस के सिंगर मिक जैगर, प्रिंसेस बीट्राइस और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से हुई। मुलाकात के दौरान कैमरन ने जॉनसन को गले से लगा लिया। इस क्रिसमस पार्टी में जॉनसन ने वही सूट पहन रखा था जो उन्होंने चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट से देश को संबोधित करते हुए पहना था।

इस चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी ने जहां 365 सीटें जीतीं वहीं लेबर पार्टी के खाते में मात्र 203 सीटें आई। कंजरवेटिव पार्टी ने लेबर पार्टी के परंपरागत इलाकों मिडलैंड्स और उत्तरी इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पूरे वेल्स में भी उसका दबदबा रहा।

chat bot
आपका साथी