दिल्ली

उत्तर प्रदेश

पंजाब

बिहार

उत्तराखंड

हरियाणा

झारखण्ड

राजस्थान

जम्मू-कश्मीर

हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल

ओडिशा

महाराष्ट्र

गुजरात

लंदन में संसद के नजदीक लोगों ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार का दमन के खिलाफ जताया गुस्सा

लंदन में संसद के नजदीक विरोध प्रदर्शन करते 107 लोग गिरफ्तार।।

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को ज्यादा अधिकार दिए जाने वाले विधेयक के विरोध में मध्य लंदन में प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार का दमन किए जाने के खिलाफ अपना गुस्सा जताया।

Bhupendra SinghSun, 04 Apr 2021 11:55 PM (IST)

लंदन, एएनआइ। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को ज्यादा अधिकार दिए जाने वाले विधेयक के विरोध में रविवार को मध्य लंदन में प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार का दमन किए जाने के खिलाफ अपना गुस्सा जताया। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों में से 107 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रदर्शनकारियों का पुलिस से टकराव

संसद के नजदीक हो रहे प्रदर्शन को पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो उसका प्रदर्शनकारियों से टकराव हो गया। ज्यादातर प्रदर्शनकारी पुलिस के आदेश को मानते हुए रुक गए, लेकिन कुछ सौ प्रदर्शनकारियों का आगे बढ़ना नहीं रुका। पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा तो वे पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इसमें दोनों तरफ के कुछ लोग चुटैल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए रोका जा रहा था

स्कॉटलैंड यार्ड के अनुसार प्रदर्शनकारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए लागू बंदिशों के चलते रोका जा रहा था, लेकिन कुछ लोग नहीं माने। प्रदर्शन स्थल से एक महिला को घातक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह आक्रामक अंदाज में उसे लेकर आगे बढ़ रही थी।

सुरक्षा एजेंसियों को ज्यादा अधिकार दिए जाने वाले विधेयक के विरोध में बर्मिघम में भी प्रदर्शन

कोरोना काल में सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों में लोगों को बड़ी संख्या में एकत्रित न होने के लिए कहा गया है। विधेयक के विरोध में लंदन के अतिरिक्त न्यूकैसल, बर्मिघम, लिवरपूल और ब्रिस्टल में भी प्रदर्शन होने की सूचना है।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.