ब्रिटेन में भारतीय मूल के 10 साल के लड़के को चाकू घोंप कर हत्‍या की कोशिश

ब्रिटेन के लीसेस्टर में रंजिश के चलते मां और भाई के साथ जा रहे 10 वर्षीय भारतीय मूल के लड़के की बेतरतीब तरीके से गर्दन पर चाकू मारकर हत्या को कोशिश की गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM (IST)
ब्रिटेन में भारतीय मूल के 10 साल के लड़के को चाकू घोंप कर हत्‍या की कोशिश
ब्रिटेन में भारतीय मूल के 10 साल के लड़के को चाकू घोंप कर हत्‍या की कोशिश

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन के लीसेस्टर में रंजिश के चलते मां और भाई के साथ जा रहे 10 वर्षीय भारतीय मूल के लड़के की बेतरतीब तरीके से गर्दन पर चाकू मारकर हत्या को कोशिश की गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। हत्या के प्रयास में एक 32 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह घटना शनिवार को हुई थी।

गिरफ्तारी के बाद लीसेस्टरशायर पुलिस ने अपील की, जिसने संदिग्ध शख्‍स की सीसीटीवी फोटो प्रसारित की। माना जाता है कि यह इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में शहर में सक्रिय एक सीरियल चाकूबाज है। लीसेस्टरशायर पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि यह घटना शनिवार (18 जनवरी) शाम 5.20 बजे की है, जब लड़के से उस आदमी ने संपर्क किया। उसने घटनास्थल से भागने से पहले चाकू मार दिया था।

लड़के का अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां से उसे छुट्टी दे दी गई। हमले के समय लड़के के पिता कल्पेश मिस्त्री भारत में थे। उनके 13 साल के बेटे ने वीडियो कॉल किया था जिसमें उन्‍होंने लड़के का खून बहते देखा। मिस्त्री ने लीसेस्टरशायर लाइव को बताया कि मैंने अपनी पत्नी को बेटे की गर्दन पकड़े हुए देखा और वे खून निकलने को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

घटना के तुरंत बाद 39 वर्षीय पिता ने अपने परिवार के साथ तुरंत यूके जाने के लिए फ्लाइट बुक की। उन्‍होंने बताया कि मैं बहुत गुस्से और निराश था क्योंकि मैं परिवार से बहुत दूर था और उनकी मदद करने में असमर्थ था। परिवार हाल ही में भारत से एक ब्रेक के बाद लौटा था, जिसमें मिस्त्री कुछ अतिरिक्त दिनों के लिए वापस आ गए थे।  

उन्‍होंने कहा कि मेरा बेटा हिम्‍मती है और घर पर हमले से उबरने की कोशिश कर रहा है। हमले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान पिछले एक सप्ताह के दौरान इस क्षेत्र की दो अन्य घटनाओं से इसे जोड़ा है। इसमें 30 साल की एक महिला शामिल भी है, जिसे सिर के पिछले हिस्से में कट लग गया था और 70 साल के बुजुर्ग पर हमले में सिर और हाथों पर घाव हो गया। दोनों पीड़ितों का अस्‍पताल में इलाज कराया गया और उनको अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई।  

chat bot
आपका साथी