UN ने कहा रूस तत्काल क्रीमिया से सेना वापस करने के साथ यूक्रेन से कब्जा हटाए

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की साधारण सभा ने प्रस्ताव पारित करते हुए रूस से कहा है कि वह तत्काल क्रीमिया से सेना वापस करे और यूक्रेन के हिस्से से अस्थायी कब्जा हटाए। इस संबंध में साधारण सभा में हुई वोटिंग में समर्थन में 63 और विरोध में 17 वोट मिले।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 02:42 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 02:42 PM (IST)
UN ने कहा रूस तत्काल क्रीमिया से सेना वापस करने के साथ यूक्रेन से कब्जा हटाए
UN ने कहा रूस तत्काल क्रीमिया से सेना वापस करे।

न्यूयॉर्क, एपी। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की साधारण सभा ने प्रस्ताव पारित करते हुए रूस से कहा है कि वह तत्काल क्रीमिया से सेना वापस करे और यूक्रेन के हिस्से से अस्थायी कब्जा हटाए। इस संबंध में साधारण सभा में हुई वोटिंग में समर्थन में 63 और विरोध में 17 वोट मिले। 62 देश वोटिंग से अनुपस्थित रहे।

लगभग यही संख्या पिछले साल प्रस्ताव पर थी। इस प्रस्ताव का समर्थन पश्चिमी देशों और उनके समर्थक देशों ने किया, जबकि विरोध में रूस के साथ चीन, क्यूबा, वेनेजुएला, ईरान और सीरिया थे। संयुक्त राष्ट्र ने साधारण सभा बुलाते हुए क्रीमिया पर रूस के कब्जे को हटाने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया था।

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में क्रीमिया में यूक्रेन की मिलिट्री इंडस्ट्री को जब्त करने की भी निंदा की गई है। क्रीमिया में युद्धपोत का निर्माण करने पर भी रूस की आलोचना हुई और काला सागर में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था। 

chat bot
आपका साथी