रूस में 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर किया जा रहा स्पुतनिक वैक्सीन का परीक्षण

रूस में यह ट्रायल ऐसे समय शुरू किया गया जब रूस में संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। इस देश में बीते 24 घंटे में 24 हजार 353 नए मामले पाए गए और 654 पीड़ितों की मौत हो गई। यहां भी डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ रहा है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 09:49 PM (IST)
रूस में 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर किया जा रहा स्पुतनिक वैक्सीन का परीक्षण
इन सभी प्रतिभागियों को स्पुतनिक वी वैक्सीन की छोटी डोज दी जाएगी

मास्को, एजेंसियां। रूस में स्पुतनिक वी वैक्सीन का बच्चों पर परीक्षण शुरू हो गया है। राजधानी मास्को में 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। मास्को की डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने बताया कि ट्रायल में 100 बच्चों को शामिल किया गया है। इनमें से कोई भी पूर्व में कोरोना संक्रमित नहीं हुआ था। वे सभी स्वस्थ बच्चे हैं। इन सभी प्रतिभागियों को स्पुतनिक वी वैक्सीन की छोटी डोज दी जाएगी।

रूस में यह ट्रायल ऐसे समय शुरू किया गया, जब रूस में संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। इस देश में बीते 24 घंटे में 24 हजार 353 नए मामले पाए गए और 654 पीड़ितों की मौत हो गई। यहां भी डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ रहा है।

चर्च ने टीका नहीं लगवाने वालों को पापी करार दिया

रायटर के अनुसार, कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए दुनियाभर में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रूस के चर्च ने टीका लगवाने से इन्कार करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि वैक्सीन लगवा लें, नहीं तो पछतावा होगा। चर्च ने टीका नहीं लगवाने वालों को पापी करार दिया है।

हर छह महीने में लगाया जाएगा वैक्सीन का बूस्टर

वहीं, दूसरी ओर कुछ दिन पहले मास्को शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के स्वास्थ्य क्लीनिकों में बूस्टर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि डेल्टा कोरोनावायरस शुरुआती दौर के स्ट्रेन से अधिक संक्रामक है। जिसके चलते इससे जुड़े मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है। सोबयानिन ने बताया कि देश में पंजीकृत चार टीकों में से कोई भी टीका लगवाया जा सकता है, लेकिन स्पुतनिक वी और स्पुतनिक-लाइट का शुरुआती दौर में शहर के आठ क्लीनिकों में इस्तेमाल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी