साइबेरिया में आपातकाल, ऊर्जा संयंत्र से 20 हजार टन डीजल बहने के बाद पुतिन ने लिया फैसला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने के बाद लिया है।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:27 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 12:31 PM (IST)
साइबेरिया में आपातकाल, ऊर्जा संयंत्र से 20 हजार टन डीजल बहने के बाद पुतिन ने लिया फैसला
साइबेरिया में आपातकाल, ऊर्जा संयंत्र से 20 हजार टन डीजल बहने के बाद पुतिन ने लिया फैसला

मास्को, एपी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने के बाद लिया है। यह घटना नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई, जो  मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर है।

आंबरनया नदी में ईंधन के मिलने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इस नदी से एक झील निकलती है, जो आगे चलकर एक अन्य नदी से मिल जाती है, जो पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है।

मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पुतिन ने बुधवार को अधिकारियों को इस बहाव से होने वाली क्षति को कम से कम पैमाने पर रोकने का आदेश दिया। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड-रूस के संचालक एलेक्सी निजिनिकोव के अनुसार मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा। इससे 13 मिलियन डॉलर का कम से कम नुकसान होगा।

दुर्घटना का कोई कारण नहीं चला पता

पुतिन ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है और संयंत्र में एक प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। यह तेल संयंत्र नोरिल्स्क निकल के एक प्रभाग द्वारा संचालित किया जाता है, जिसके क्षेत्र में कारखानों ने नोरिल्स्क को पृथ्वी पर सबसे भारी प्रदूषित स्थानों में से एक बना दिया है। हालांकि, दुर्घटना का अभी तक कोई कारण नहीं बताया गया है।  

संयंत्र के कर्मचारियों ने दो दिनों तक आपातकालीन सेवाओं को घटना की सूचना नहीं दी

सीएनएन के अनुसार संयंत्र के कर्मचारियों ने मूल रूप से खुद ही ईंधन के फैलाव को रोकने की कोशिश की और दो दिनों तक आपातकालीन सेवाओं को घटना की सूचना नहीं दी। आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के प्रमुख एवगेनी ज़िनचिव ने पुतिन की अध्यक्षता में बुधवार की बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। मामले में  एक आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है। 

chat bot
आपका साथी