मध्य एशियाई देशों की अफगान सीमा पर तैनात हुए रूस के लड़ाकू विमान

मध्य एशिया के देश विशेषकर ताजिकिस्तान उज्बेकिस्तान से लगी सीमाओं पर सैनिकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। यहां रूस ने अफगान सीमा से लगे ताजिकिस्तान क्षेत्र में पहले अपने सैनिक और टैंक तैनात किए थे अब हवाई ताकत भी बढ़ा दी है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:41 PM (IST)
मध्य एशियाई देशों की अफगान सीमा पर तैनात हुए रूस के लड़ाकू विमान
23 आतंकियों को मार गिराया, प्रांतीय राजधानी से दूर खदेड़ा

मास्को, रायटर। अफगानिस्तान में जारी जंग के दौरान मध्य एशिया के देशों की सीमाओं पर सेना सतर्क हो गई है। इन देशों में रूस की सक्रियता बढ़ गई है। ताजिकिस्तान की सीमा पर टैंक तैनात करने के बाद अब रूस के लड़ाकू विमान भी यहां तैनात होकर युद्धाभ्यास करेंगे। इधर, अफगान सेना ने तालिबान के कई ठिकानों पर हमले किए। इस कार्रवाई में 23 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

अफगानिस्तान में तालिबान का तेजी से कब्जा होने के बाद अब पड़ोसी सतर्क हो गए हैं। मध्य एशिया के देश, विशेषकर ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान से लगी सीमाओं पर सैनिकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। यहां रूस ने अफगान सीमा से लगे ताजिकिस्तान क्षेत्र में पहले अपने सैनिक और टैंक तैनात किए थे, अब हवाई ताकत भी बढ़ा दी है। 10 अगस्त तक अफगान सीमा पर ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के सहयोग से युद्धाभ्यास किया जा रहा है। रूस ने यहां सुखोई-25 विमानों को तैनात किया है। रूस मध्य एशियाई देशों को अफगान समस्या के मामले में सुरक्षा की पूरी गारंटी देना चाहता है, जिससे अमेरिका को यहां सैन्य अड्डा बनाने में सफलता न मिल सके।

इधर, आइएएनएस के अनुसार, फरयाब प्रांत के पश्तूनकोट और अलमार जिलों में तालिबान के ठिकानों पर जबर्दस्त हमले किए गए। हथियार, गोलाबारूद नष्ट करने के साथ ही यहां 23 तालिबान आतंकियों को मार दिया गया। तालिबान यहां फरयाब प्रांत की राजधानी मेयमना को लेकर भी संघर्ष कर रहा है। तालुकान शहर पर कब्जे को लेकर भी युद्ध चल रहा है।

अफगानिस्तान के तालिबान नियंत्रित क्षेत्र में बाढ़ में गई 40 की जान

अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्र कामदीश घाटी में बाढ़ आ गई है, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घर गिर गए। वहीं, सौ से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। यहां खराब संचार व्यवस्था के कारण राहत कार्य में भी काफी परेशानी हो रही है। यहां नूरिस्तान प्रांत के कामदीश घाटी में अचानक से बाढ़ आने से इतने लोगों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी