Russia Covid 19: रूस में कम नहीं हो रहे कोरोना के मामले, एक बार फिर दैनिक मृत्यु का रिकार्ड बना

रूस पर कोरोना की तगड़ी मार पड़ी है। वहां दैनिक रूप से कोरोना से मौतों को लेकर एक और रिकार्ड बना है। रूस कोरोना संक्रमण के बड़े संख्या में आए मामलों से जूझ रहा है जिसने पूरे देश में प्रतिबंधों को प्रेरित किया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 08:19 PM (IST)
Russia Covid 19: रूस में कम नहीं हो रहे कोरोना के मामले, एक बार फिर दैनिक मृत्यु का रिकार्ड बना
रूस पर कोरोना की तगड़ी मार पड़ी है।

मास्को, एपी। रूस पर कोरोना की तगड़ी मार पड़ी है। वहां दैनिक रूप से कोरोना से मौतों को लेकर एक और रिकार्ड बना है। रूस कोरोना संक्रमण के बड़े संख्या में आए मामलों से जूझ रहा है, जिसने पूरे देश में प्रतिबंधों को प्रेरित किया है।

मामलों में नहीं आ रही कमी

रूसी कोरोना वायरस कार्यबल ने गुरुवार को कहा कि पिछले दिन कोविड से 1,195 लोगों की मौत हुई, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 1,189 से अधिक है। सितंबर के अंत से रूस ने लगभग हर दिन संक्रमण या मौतों में नई ऊंचाई हासिल की है। टास्क फोर्स ने गुरुवार को 40,217 नए संक्रमणों की सूचना दी, जो 31 अक्टूबर को रिकार्ड संख्या 40,993 से कम है। रूस की आबादी में से 35 फीसद से भी कम लोगों को कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। भले ही रूस ने अधिकांश देशों से महीनों पहले कोरोनो के खिलाफ घरेलू स्तर पर विकसित वैक्सीन को मंजूरी दे दी थी।

लाकडाउन के बाद भी मामलों में नहीं आई कमी

रूस के कोरोना वायरस कार्यबल ने महामारी के दौरान 86 लाख मामलों की पुष्टि की है। साथ ही 2 लाख 43 हजार से अधिक मौतों की सूचना दी है। रूस में पांच दिन का लाकडाउन लगा था। पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने आदेश में कहा था कि अधिकतर कर्मचारी 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच काम पर न आएं। उन्होंने क्षेत्रीय सरकारों को गैर कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकृत किया।

मास्को से 500 किमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित रूस के नोवगोरोड क्षेत्र के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कार्यस्थलों से दूर रहने का समय एक और सप्ताह रहेगा। चार अन्य क्षेत्रों साइबेरिया में टाम्स्क क्षेत्र, यूराल पर्वत में चेल्याबिंस्क क्षेत्र, मास्को के दक्षिण-पश्चिम कुर्स्क और ब्रांस्क क्षेत्र ने बुधवार को इसका पालन किया।

chat bot
आपका साथी