Russia School Firing: पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद अब रूस में स्कूल के पास गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Russia School Firing रूस के पर्म शहर के स्कूल में गोलीबारी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी (Perm State University) में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई थी।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:24 PM (IST)
Russia School Firing: पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद अब रूस में स्कूल के पास गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
रूस के पर्म शहर के स्कूल में गोलीबारी की घटना।(फोटो: प्रतीकात्मक)

पर्म, एएनआइ। Russia School Firing, रूस के पर्म शहर में एक स्कूल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्थानीय आपातकालीन सूचना सेवाओं ने स्पुतनिक को बताया कि रूसी शहर पर्म के उपनगरीय इलाके में एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। ओक्टाबर्स्की जिला आपातकालीन सूचना सेवा ने कहा कि हां, एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। लेकिन इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है इसलिए हम कोई और जानकारी जारी नहीं कर रहे हैं। इससे पहले सितंबर में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो गए थे।

रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग

रूस (Russia) की पर्म यूनिवर्सिटी (Perm State University) में फायरिंग हुई थी। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स की जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में 8 छात्रों की मौत हो गई थी। पर्म में स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 10 से अधिक लोग हताहत हुए। शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। फायरिंग के दौरान कई छात्र जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से कूद गए। पर्म यूनिवर्सिटी से आई एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई। शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पर्म शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 700 मील पूर्व में स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के सोशल मीडिया ने सोमवार की सुबह परिसर में मौजूद सभी लोगों को सचेत किया कि अगर संभव हो तो परिसर को छोड़ दें या खुद को एक कमरे में बंद लें। जांचकर्ताओं ने कहा कि गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में लोगों को खिड़की से कूदकर बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी