रूस में 6,500 से ज्यादा नए संक्रमित मामले दर्ज, दुनिया का चौथा सक्रमित देश

रूस में सोमवार को 6500 नए मामले दर्ज किए हैं। अब यहां पर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7 33 699 तक पहुंच गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:45 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:45 PM (IST)
रूस में 6,500 से ज्यादा नए संक्रमित मामले दर्ज, दुनिया का चौथा सक्रमित देश
रूस में 6,500 से ज्यादा नए संक्रमित मामले दर्ज, दुनिया का चौथा सक्रमित देश

मास्को, रॉयटर्स। रूस में  सोमवार को 6,500 नए मामले दर्ज किए हैं। अब यहां पर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7, 33, 699 तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 104 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। अब यहां पर मरनेवालों का आंकड़ा 11,439 पहुंच गया है। बता दें कि पूरी दुनिया में रूस चौथे नंबर पर संक्रमित देश है। 

इस बीच रूस के सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा है कि उसने कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि वैक्‍सीन के सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक संपन्‍न कर लिया गया है। अगर यह दावा सच निकला तो यह कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन होगी। इसके साथ ही दुनिया को कोरोना वायरस की काट भी रूस ने खोज निकाला है। हालांकि, अमेरिका समेत दुनिया के तमाम विकसित मुल्‍क कोरोना पर वैक्‍सीन तैयार करने में जुटे हैं। कई तो ट्रायल के स्‍तर पर असफल भी हो चुके हैं, लेकिन रूस ने पहली वैक्‍सीन को सफल करार देकर बाजी मार ली है। 

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रही है। इस वक्त वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 25 लाख  के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख के पार पुहंच चुकी है। दुनिया में इस वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 33 लाख 66 हजार के पार पहुंच गई  है वहीं मरनवोलों की संख्या  1 लाख 37 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा18 लाख 66 के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या  72 हजार के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 78 हजार के पार पहुंच गया है। भारत के बाद रूस प्रभावित देश है।

chat bot
आपका साथी