नवलनी की रिहाई को लेकर मर्केल और पुतिन में मतभेद, जर्मन चांसलर की आखिरी आधिकारिक रूस यात्रा

दोनों नेताओं की बातचीत नवलनी को कथित तौर पर जहर दिए जाने के एक साल पूरे होने के मौके पर हुई। इस घटना को लेकर रूस और जर्मनी के संबंधों में खटास आ गई थी। पिछले साल जहर दिए जाने के बाद नवलनी जर्मनी चले गए थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 01:05 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 01:05 AM (IST)
नवलनी की रिहाई को लेकर मर्केल और पुतिन में मतभेद, जर्मन चांसलर की आखिरी आधिकारिक रूस यात्रा
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की आखिरी आधिकारिक रूस यात्रा

मास्को, रायटर। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अपनी आखिरी आधिकारिक रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वे क्रेमलिन के आलोचक एलेक्सेई नवलनी को रिहा कर दें। हालांकि, इस पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें मिली जेल की सजा का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अगले महीने चुनावों के बाद मर्केल सत्ता छोड़ने की तैयारी कर रही हैं।

मर्केल ने फिर की राष्ट्रपति पुतिन से नवलनी को रिहा करने की मांग

पत्रकारों से बात करते हुए मर्केल ने कहा, मैंने एक बार फिर राष्ट्रपति से नवलनी को रिहा करने की मांग की। हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम यह मामला उठाते रहेंगे।

पुतिन ने मर्केल की टिप्पणी को किया खारिज

पुतिन ने हालांकि मर्केल की टिप्पणी को खारिज कर दिया। उन्होंने नवलनी का नाम नहीं लिया और उन्हें एक मामला बताया। उन्होंने कहा कि जिस मामले पर विचार किया गया है, उसे राजनीतिक गतिविधियों के लिए दोषी नहीं ठहराया गया था। उसे विदेशी सहयोगियों के खिलाफ अपराध के लिए सजा मिली है।

रूस ने जहर दिए जाने के आरोपों से इन्कार करते हुए इसे पश्चिमी देशों का दुष्प्रचार बताया था

संयोग से दोनों नेताओं की बातचीत नवलनी को कथित तौर पर जहर दिए जाने के एक साल पूरे होने के मौके पर हुई। इस घटना को लेकर रूस और जर्मनी के संबंधों में खटास आ गई थी। पिछले साल जहर दिए जाने के बाद नवलनी जर्मनी चले गए थे। हालांकि, रूस ने जहर दिए जाने के आरोपों से इन्कार करते हुए इसे पश्चिमी देशों का दुष्प्रचार बताया था।

chat bot
आपका साथी