राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक एलेक्सेई नवलनी के स्वास्थ्य में सुधार, जनवरी से जेल में हैं कैद

रूस में विपक्ष के सबसे बड़े नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक एलेक्सेई नवलनी के स्वास्थ्य में सुधार है। अप्रैल के महीने में नवलनी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए जेल अस्पताल लाया गया। नवलनी जनवरी के महीने से जेल में बंद हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:42 PM (IST)
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक एलेक्सेई नवलनी के स्वास्थ्य में सुधार, जनवरी से जेल में हैं कैद
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक एलेक्सेई नवलनी के स्वास्थ्य में सुधार। फाइल फोटो।

मास्को, एजेंसी। Alexei Navalny condition better: रूस में विपक्ष के सबसे बड़े नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक एलेक्सेई नवलनी के स्वास्थ्य में सुधार है। अप्रैल के महीने में नवलनी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए जेल अस्पताल लाया गया। नवलनी जनवरी के महीने से जेल में बंद हैं। उन्हें जर्मनी से वापस आने के बाद एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था।

नवलनी को अपडेट रहना है पसंद

नवलनी के दोस्त ज़ादानोव ने बताया की वो अब पहले से बहुत बेहतर स्थिति में हैं। साथ ही वो अपने कैंपेन के खिलाफ लिए गए सरकार के फैसलों के बारे में भी जानकारी लेते रहते हैं। जब भी उन्हें कोई खबर सुनाई जाती है। तो वो बहुत की हास्यास्पद तरीके से उसका जवाब देते हैं। जादानोव ने नवलनी के भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन पर लगे प्रतिबंध के बारे में बात करते हुए एको मोस्किवी रेडियो स्टेशन को बताया कि, वो हर एजेंडा पर अपडेट रहने की कोशिश करता है। ताकी उनको पता रहे की बाहर क्या चल रहा है। साथ ही वो अपने वकीलों को कानूनी सलाह भी देते रहते हैं।

पूराने मामले में हुई है जेल

गौरतलब है कि, नवलनी को बीते साल 20 अगस्त में जहर दिया गया था। जिसके चलते वो गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे और उनका जर्मनी में उनका इलाज हुआ था। करीब पांच महीनों के बाद जब वो बर्लिन से मॉस्को लौटे, तो उन्हें हवाई अड्डे से ही हिरासत में ले लिया गया और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। उस वक्त बताया गया थी की, एक पुराने मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। नवलनी ने उन्हें जहर देने की घटना के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था।

chat bot
आपका साथी