Coronavirus : रूस ने नौ महीने बाद हटाया ट्रैवल बैन, भारत समेत चार देशों पर लगा था प्रतिबंध

रूसी सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन देशों के नागरिकों को हवाई चेकप्वाइंट के जरिये रूस में प्रवेश की इजाजत होगी। इन देशों में आवास की अनुमति वाले लोगों को भी यह सुविधा दी जाएगी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:31 PM (IST)
Coronavirus : रूस ने नौ महीने बाद हटाया ट्रैवल बैन, भारत समेत चार देशों पर लगा था प्रतिबंध
भारत, फिनलैंड, वियतनाम और कतर पर लगा ट्रैवल बैन हटा

नई दिल्ली, एएनआइ। रूसी दूतावास ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि भारत समेत चार देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटा लिया गया है। रूसी दूतावास ने ट्वीट किया, भारत, फिनलैंड, वियतनाम और कतर के नागरिकों के रूस में प्रवेश पर कोरोना वायरस के चलते लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे संबंधित आदेश पर रूसी सरकार के चेयरमैन मिखाइल मिशुस्तिन ने 25 जनवरी को दस्तखत कर दिया है।

रूसी सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन देशों के नागरिकों को हवाई चेकप्वाइंट के जरिये रूस में प्रवेश की इजाजत होगी। इन देशों में आवास की अनुमति वाले लोगों को भी यह सुविधा दी जाएगी। बदले में रूस के नागरिक भी इन देशों की यात्रा कर सकेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण में बढ़ोतरी के बाद रूस ने 16 मार्च, 2020 को यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था।

अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका और यूरोप पर लगाया ट्रैवल बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने यूरोप (Europe) से आने वाले यात्रियों पर फिर से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर भी यह प्रतिबंध लगाया गया है।  व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पाकी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध नए स्ट्रेन को देखते हुए लगाया है। दोनों स्थानों से यात्रा पर प्रतिबंध का निर्णय राष्ट्रपति जो बाइडन ने मेडिकल टीम की सलाह पर लिया है।दरअसल, हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने एक कार्यकारी आदेश में निर्देश दिया था कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आयरलैंड गणराज्य और ब्राजील पर लागू यात्रा प्रतिबंधों को हटा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी