Coronavirus in Russia: छह लाख 80 हजार से ज्यादा केस, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

रूस में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले छह लाख 80 हजार से ज्यादा हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 10 हार के आंकड़े को पार कर गई है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 02:04 PM (IST)
Coronavirus in Russia: छह लाख 80 हजार से ज्यादा केस, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
Coronavirus in Russia: छह लाख 80 हजार से ज्यादा केस, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

मास्को, रायटर्स। रूस में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले छह लाख 80 हजार से ज्यादा हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 10 हार के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 6,736 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 6,81,251 हो गई। इस दौरान 134 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई। देश में कोरोना से  अब तक 10,161 लोगों की मौत हो गई  है।  एक दिन पहले 6,632 मामले सामने आए थे और 134 लोगों की मौत हो गई थी। 

बता दें कि रूस कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है। रूस इस मामले में अमेरिका और ब्राजील से पीछे है। वहीं भारत, रूस के बाद चौथे स्थान पर है। गौरतलब है कि अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक 28 लाख 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 29 हजार  से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद सूची में ब्राजील का नंबर है।   

दुनियाभर में कोरोना के 1.12 करोड़ से ज्यादा मामले

ब्राजील में  अब तक कोरोना के 1 लाख 57 हजार मामले सामने आ गए हैं और 64 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना के छह लाख 73 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के 1.12 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और पांच लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में  37,923 नए मामले सामने आए

बता दें कि ब्राजील में पिछले 24 घंटे में  37,923 नए मामले सामने आए और 1,091 लोगों की मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर्स ने इसकी जानकारी दी। भारत में पिछले 24 घंटे में 24,850 नए  मामले सामने आए और 613 लोगों की मौत हुई। 

chat bot
आपका साथी