रूस में कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के पार, अब तक 28 लाख से ज्यादा केस की पुष्टि

रूस में कोरोना वायरस के कारण अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा केस के मामले में रूस चौथे नंबर पर है। हालांकि मौतें अन्य देशों के मुकाबले कम हुई हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 02:13 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 02:13 PM (IST)
रूस में कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के पार, अब तक 28 लाख से ज्यादा केस की पुष्टि
रूस में कोरोना के कारण अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

मास्को, रायटर। रूस में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। रूसी अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में यहां 585 लोगों की मौत हो गई है और 28 हजार 209 मामले सामने आए। इस दौरान मास्को में छह हजार 459 मामले सामने आए। देश में अब तक कुल 50 हजार 347 लोगों की मौत हो गई है और 28 लाख 19 हजार 429 मामले सामने आ गए हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के 28 हजार 552 मामले सामने आए थे। वहीं 611 लोगों की मौत हो गई थी। मास्को सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

कोरोना के सबसे ज्यादा केस के मामले में रूस चौथे नंबर पर है। हालांकि, मौतें यहां कम हुई हैं। समाचार एजेंसी रायटर की टैली के अनुसार फ्रांस, ब्रिटेन और इटली समेत कुछ अन्य देशों में कोरोना के मामले कम सामने आए हैं, लेकिन मौतें अधिक हुई हैं। फ्रांस में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं ब्रिटेन में 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इटली में 67 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में जहां 24 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं ब्रिटेन और इटली में 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के सात करोड़ 44 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 16 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां कोरोना के एक करोड़ 71 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। तीन लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में एक करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं ब्राजील में कोरोना के 71 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

chat bot
आपका साथी