11 Killed in Russian School Shooting : रूस में कजान शहर के एक स्कूल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी, 11 की मौत

रूस में कजान शहर के एक स्कूल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। 21 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की मौत स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण हो गई।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:55 PM (IST)
11 Killed in Russian School Shooting : रूस में कजान शहर के एक स्कूल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी, 11 की मौत
रूस में कजान शहर के एक स्कूल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी। फाइल फोटो।

कजान, एजेंसियां। रूस में कजान शहर के एक स्कूल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। 21 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की मौत गोली चलने के दौरान दहशत में स्कूल तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण हो गई। 19 वर्षीय हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया है। एक 17 वर्षीय संदिग्ध हमलावर को पकड़ा गया है। हमला करने का कारण अभी पता नहीं चला है। जिन 21 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

तातारस्तान के गवर्नर रुस्तम मिनीखनोव ने बताया कि मरने वालों में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। ये सभी आठवीं क्लास में पढ़ते थे। हमलावर में एक 19 वर्षीय युवक को पकड़ा गया है। गन उसी के नाम से पंजीकृत थी। यह स्कूल तातारस्तान की राजधानी कजान में ही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गन रेगुलेशन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। रूस में स्कूल में गोलीबारी की घटना कम ही होती हैं। इससे पहले रूस के क्रीमिया में 2018 में घटना हुई थी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी