अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में पुलिस वैन में फायरिंग की, एक की मौत

एक सहायक उप-निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन गोली लगने से घायल हो गए।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 02:37 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 02:37 PM (IST)
अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में पुलिस वैन में फायरिंग की, एक की मौत
अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में पुलिस वैन में फायरिंग की, एक की मौत

पेशावर, पीटीआइ। अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस वैन पर गोलीबारी की, जिससे एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई और एक कांस्टेबल घायल हो गया। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दिर जिले में मुंडा थाने के आसपास के एक पेट्रोल पंप के पास हुई। 

बताया गया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तब अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी वैन पर हमला किया गया। मुहम्मद नसीर खान, एक सहायक उप-निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन गोली लगने से घायल हो गए। मुंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान में एक तरफ जहां बदमाश सक्रिय है तो वहीं देश में कोरोना ने हालत खराब कर रखी है। पाकिस्तान में शुक्रवार को 75 नई मौतें दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2,751 नए मामले भी दर्ज किए हैं। अब यहां पर संक्रमितों की संख्या 2 लाख 43 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक मरनेवालों की संख्या 5,000 के पार पहुंच गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, सिंध देश का पहला प्रांत बन गया है जहाँ कोरोना वायरस रोगियों की संख्या 100,000 का आंकड़ा पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि 5,058 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 149,092 मरीज ठीक हो गए हैं वहीं अन्य 2,375 की हालत गंभीर है।

कुल 243,599 संक्रमणों में से सिंध में 100,900 मामले, पंजाब 85,261, खैबर-पख्तूनख्वा 29,406, इस्लामाबाद, 13,829, बलूचिस्तान 11,099, गिलगित-बाल्टिस्तान 1,619 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर 1,485 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 23,255 सहित कुल 1,514,858 कोरोनावायरस परीक्षण किए गए हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया इस वक्त चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का सामना कर रही है। यहां पर वैश्विक स्तर पर आंकड़ा करोड़ 21 लाख 69 हजार 400 तक पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख 52 हजार 104 पहुंच गई है। इस संकट से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या

31 लाख 65 हजार के पार पुहंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख 59 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 69 हजार के पार पहुंच गई है। ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर संक्रमित देश है। वहीं चौथे नंबर पर रूस संक्रमित देश है।

chat bot
आपका साथी