पाकिस्तान में लाॅकडाउन लगाने की तैयारी, 16 शहरों में सेना तैनात; वैक्सीन की कमी के कारण प्राइवेट केंद्र बंद

पाकिस्तान में कोरोना के हालात गंभीर हो गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाॅकडाउन लगाने का संकेत दिया है। 16 शहरों में सेना तैनात कर दी गई है। पड़ोसी देश नेपाल में भी महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 08:03 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 08:03 PM (IST)
पाकिस्तान में लाॅकडाउन लगाने की तैयारी, 16 शहरों में सेना तैनात; वैक्सीन की कमी के कारण प्राइवेट केंद्र बंद
पाक में वैक्सीन की कमी के कारण प्राइवेट केंद्र हुए बंद।

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में कोरोना के हालात गंभीर हो गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाॅकडाउन लगाने का संकेत दिया है। 16 शहरों में सेना तैनात कर दी गई है। पड़ोसी देश नेपाल में भी महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है।

पाक में एक दिन में रिकॉर्ड दो सौ से ज्यादा मौैत, पीएम ने लाॅकडाउन लगाने के दिए संकेत

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौैत हो गई है। यह एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। यहां वैक्सीन की कमी के कारण प्राइवेट स्थानों पर बने केंद्र बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में लाॅकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। पाक प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन से पहले खाद्य सामग्री के वितरण की व्यवस्था को सुदृण बनाने के निर्देश दिए।

नेपाल में एक दिन में साढ़े चार हजार से ज्यादा केस आए

नेपाल में एक दिन में साढ़े चार हजार से ज्यादा केस आए हैं। यह आंकड़ा देश के लिए चिंताजनक है। नेपाल में अब तक संक्रमित रोगियों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो चुकी है। नेपाल का मानना है कि भारत में बढ़ रहे मामलों का भी प्रभाव पड़ रहा है। भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों से आवाजाही के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

तुर्की में महामारी नियंत्रण से बाहर, 43 हजार से ज्यादा नए मामले एक दिन में

तुर्की में महामारी नियंत्रण से बाहर है। इस देश में 43 हजार से ज्यादा नए मामले एक दिन में आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 47 लाख हो गई है।

रूस- पिछले 24 घंटे के दौरान आठ हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। 27 सितंबर के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की गई है।

ब्राजील- यहां हर रोज मरने वालों का आंकड़ा तीन हजार से कम नहीं हो रहा है। अब तक तीन लाख 95 हजार से ज्यादा लोग मर गए हैं।

पोलैंड- यहां 4 मई से प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। शॉपिंग मॉल, स्टेडियम खोल दिए जाएंगे।

अमेरिका में वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके लोगों पर पाबंदी में ढील

अमेरिका के डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) विभाग ने वैक्सीन के दोनों डोज लेने वालों को ढील दी है। गाइडलाइन के अनुसार आउटडोर में गतिविधियों के दौरान ये लोग मास्क उतार सकते हैं। देश में यात्रा के पहले और बाद में टेस्ट कराना जरूरी नहीं है। अन्य शहर में क्वारंटाइन भी नहीं किया जाएगा। छोटे समूह में बिना मास्क लगाए आउटडोर में पार्टी कर सकते हैं। इनडोर में अभी भी मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी