पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने होली पर दी हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं

होली का त्योहार सर्दियों की समाप्ति और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। त्योहार को रंगों के त्योहार या प्रेम के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 12:51 AM (IST)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने होली पर दी हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने होली पर दी हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं

इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को देश के हिंदू समुदाय को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। खान ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे हिंदू समुदाय को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं। होली का त्योहार सर्दियों की समाप्ति और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। त्योहार को 'रंगों के त्योहार' या 'प्रेम के त्योहार' के रूप में भी जाना जाता है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी होली पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। मेरे सभी हिंदू भाइयों और बहनों को होली की शुभकामनाएं। उन्होंने पर लिखा कि होली के खुशी के मौके पर, आइए हम शांति और खुशी की अद्भुत संदेश फैलाएं।

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय रंगों से खेलकर त्योहार मनाते हैं। वे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और होली पूजा का पालन करने के लिए लकड़ियों को जलाते हैं।

पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अनुसार, हिंदुओं की आबादी पाकिस्तान की कुल आबादी का 4 प्रतिशत है।

chat bot
आपका साथी