पाक सीमा शुल्क अधिकारियों ने अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल किया

पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को अमेरिका और नाटो (NATO) बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए विदेशी हथियारों को बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों ने वाहन से दो M4A1 कार्बाइन राइफल सात Glock 9mm पिस्तौल कुल आठ बेरेटा पिस्तौल बैरल और गोला-बारूद बरामद किया।

By Ashisha SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:03 PM (IST)
पाक सीमा शुल्क अधिकारियों ने अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल किया
पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारियों ने अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल किया

पेशावर, पीटीआइ। पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को अमेरिका और नाटो (NATO) बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए विदेशी हथियारों को बरामद करने का दावा किया है। जिसके साथ ही अधिकारियों ने अफगानिस्तान से देश में हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। बताया जा रहा है कि हथियारों से भरे ट्रक के साथ-साथ अधिकारियों ने एक अफगान नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले एक ट्रेलर ट्रक को शुक्रवार को तोरखम सीमा पर रोक दिया गया। ट्रक रोकने का कारण यह बताया गया है कि, वह अफगानिस्तान की ओर से प्रवेश कर रहा था। पाकिस्तानी सीमा शुल्क अधिकारियों ने वाहन से दो M4A1 कार्बाइन राइफल, सात Glock 9mm पिस्तौल, आठ बेरेटा पिस्तौल बैरल और गोला-बारूद बरामद किया। 

chat bot
आपका साथी